Image Source: X
Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों महिला एशिया कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही हैं। हांगकांग के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में मंधाना ने महज 64 गेंदों में 124 रनों की आतिशी पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। अपनी इस दमदार शतकीय पारी के दम पर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए और भारतीय टीम को आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।
Image Source: X
एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद अब भारतीय टीम का सामना शनिवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होना है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में स्मृति मंधाना के पास महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। मंधाना जिस लय में बल्लेबाजी कर रही हैं, उसे देखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह मुकाबला बेहद खास होने वाला है।
Also Read: IND-W vs PAK-W Pitch Report: Dubai Cricket Stadium Stats & Records
Image Source: X
महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स के नाम दर्ज है। मंधाना अब इस ऐतिहासिक आंकड़े को अपने नाम करने से महज 78 रन दूर हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 78 रन बना लेती हैं, तो वह सूजी बेट्स को पछाड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल बल्लेबाज बन जाएंगी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्मृति मंधाना तेजी से शीर्ष स्थान की ओर बढ़ रही हैं:
यह भी पढ़ें: IND vs PAK महिला एशिया कप 2026: समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग की जानकारी
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में 430 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया
Megan Schutt Suspended: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन श्ट दो मैचों के लिए निलंबित
NZ के खिलाफ ईशान किशन नंबर 3 की जगह नंबर 5 पर क्यों आए?
पंजाब को पहली बार मिली एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी
कैच पकड़कर जश्न मनाने लगे नीतीश रेड्डी, फिर याद आई फ्री हिट, VIDEO
इंटर काशी बनाम ईस्ट बंगाल FC मैच प्रीव्यू, भविष्यवाणी और लाइनअप | ISL 2026-27
अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एल शेरबिनी को हराकर मचाया तहलका
भुवनेश्वर कुमार ने T20I पावरप्ले में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंककर इतिहास रचा
ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी 82 रन बनाए; पहले T20I में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा
नक्सलियों से लड़ने वाला कमांडो, जिसने IED धमाके में गंवाया पैर, अब जीता गोल्ड मेडल

