Header Banner

वर्ल्ड-कप क्वालिफायर...नीदरलैंड ने नेपाल को हराया वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के साथ सुपर-6 में क्वालिफाई किया

Vipin pic By - रविवार, जून 25, 2023
Last Updated on जून 25, 2023 01:48 अपराह्न
वर्ल्ड-कप क्वालिफायर...नीदरलैंड ने नेपाल को हराया वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे के साथ सुपर-6 में क्वालिफाई किया

क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर रोमांचक हो चला है। शनिवार को जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 33 रन से हराया। वहीं ग्रुप-ए के अन्य मुकाबले में नीदरलैंड ने नेपाल को हराकर सुपर-6 स्टेज में क्वालिफाई कर लिया। इस हार के साथ नेपाल की टीम USA के साथ एलिमिनेट हो गई और ग्रुप-ए में जिम्बाब्वे, नीदरलैंड के साथ वेस्टइंडीज ने भी अगले राउंड में क्वालिफाई कर लिया।

टूर्नामेंट में रविवार को ग्रुप-बी के 2 मैच होंगे। श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड और स्कॉटलैंड के खिलाफ ओमान भिड़ेगी। इन मैचों के नतीजों से सुपर-6 स्टेज की 2 और टीमें तय हो सकती हैं।

नेपाल केवल 167 रन ही बना सका

nepal

हरारे के ताकाशिंघा स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में ओपनर आसिफ शेख का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। साथी ओपनर कुशल भुर्तेल ने भीम शर्की के साथ 46 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन 20 रन के अंदर दोनों आउट हो गए।

कुशल ने 27 और भीम ने 22 रन बनाए, इस बीच आरिफ शेख भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित पौडेल ने 33 रन बनाकर पारी संभाली, लेकिन नेपाल का कोई भी बैटर ज्यादा देर टिक नहीं सका। ज्यादातर बैटर्स सेट होने के बाद अपना विकेट दे कर चले गए और टीम 44.3 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई।

नीदरलैंड्स से वान बीक ने 4 विकेट लिए। वहीं बास डी लीड और विक्रमजीत सिंह को 2-2 विकेट मिले, क्लैटॉन फ्लॉयड और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

नीदरलैंड्स की मजबूत शुरुआत

168 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड को मैक्स ऑ`डाउड और विक्रमजीत सिंह ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 13 ओवर में 86 रन की पार्टनरशिप की। विक्रमजीत 30 रन बनाकर आउट हुए और ओपनिंग साझेदारी टूटी। वेसली बारेसी भी 3 रन बनाकर आउट हो गए।

96 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बास डी लीड ने मैक्स के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों में 62 रन की पार्टनरशिप हुई। मैक्स ऑ`डाउड अपने शतक के करीब थे, लेकिन 90 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। उनके बाद तेजा निदामानुरु ने डी लीड के साथ कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 28वें ओवर में जीत दिला दी।

raza

नेपाल को हराने के साथ ही नीदरलैंट्स ने सुपर-6 स्टेज में क्वालिफाई कर लिया। टीम ग्रुप-ए में 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई। 6 पॉइंट्स के साथ जिम्बाब्वे पहले और 4 पॉइंट्स के साथ वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है। वेस्टइंडीज शनिवार को ही जिम्बाब्वे के खिलाफ हार कर तीसरे स्थान पर पहुंची।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND बनाम NZ तीसरा T20I प्लेइंग

IND बनाम NZ तीसरा T20I प्लेइंग XI: भारत और न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट

वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने

IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती

ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा

सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली

लाइव मैच के दौरान इस टीम

लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार

माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया

हरमन और दीप्ति के शतकों की

हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस

भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner