WPL 2024 Eliminator Live Streaming for free गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम का फाइनल में सामना दिल्ली कैपिटल्स से रविवार को होगा। एमआई और आरसीबी के बीच रोमांचक मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग फ्री में ऐसे देख सकते हैं।
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 190 रन के लक्ष्य को हासिल करके प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। हालांकि, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों सात विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा था। स्मृति मंधाना के नेतृत्व वाली आरसीबी ने एमआई के खिलाफ तीन विकेट खोकर 113 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
मुंबई और आरसीबी के बीच एलिमिनेटर मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। मुंबई अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी जबकि आरसीबी की टीम पहली बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंचने के लिए अपना जोर लगाएगी। चलिए जानते हैं कि एलिमिनेटर मैच का प्रसारण और स्ट्रीमिंग आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
MI vs RCB के बीच एलिमिनेटर मैच कब खेला जाएगा?मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 15 मार्च यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
MI vs RCB के बीच एलिमिनेटर मैच कहां खेला जाएगा?मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
MI vs RCB के बीच एलिमिनेटर मैच कितने बजे शुरू होगा?मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।
MI vs RCB के बीच एलिमिनेटर मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच का लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं।
MI vs RCB के बीच एलिमिनेटर मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जिओ सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।
Also Read: MI-W vs BAN-W Dream11 Prediction, Team, Match-21, Fantasy Cricket Tips
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

