भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। डब्ल्यूपीएल के पहले मैच में शुक्रवार को आरसीबी का पहला मैच एश्ले गार्डनर की अगुआई वाली गुजरात जाएंट्स से वडोदरा में होगा।
आरसीबी की टीम 2023 सत्र में प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी, लेकिन उसने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स को हराकर डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था। यह पुरुष और महिला टीम मिलाकर आरसीबी फ्रेंचाइजी का पहला खिताब था। आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कोहली ने आरसीबी की महिला टीम से निडर होकर खेलने की सलाह दी है।
कोहली ने वीडियो में कहा, मैं महिला टीम को डब्ल्यूपीएल के आगामी सत्र लिए शुभकामनाएं देता हूं। पिछले साल आप लोगों ने जो किया वो शानदार था और मैं उम्मीद करूंगा कि आप लोग उसी लय को जारी रखेंगी और उस आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगी। टीम में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और हमने पिछले साल यह देखा है। आप लोग निडर होकर खेलें और पूरे देशभर से मिल रहे समर्थन का आनंद उठाएं। आप सभी को शुभकामनाएं।
Also Read: WPL live streaming details: How to watch all WPL 2025 matches on mobile for free
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

