Ajinkya Rahane On MS Dhoni WTC Final 2023
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने शानदार वापसी की। उन्होंने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली और भारत की मैच में वापसी कराई।
Also Read: Amidst the WTC final, this former Pak cricketer told Rahul Dravid to be a zero
हालांकि तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर कंगारू टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। स्टंप्स के बाद अजिंक्ये रहाणे ने अपनी शानदार पारी का सारा क्रेडिट एमएस धोनी को दिया।
Ajinkya Rahane ने MS Dhoni को दिया अपने शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट
दरअसल, WTC Final 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने 89 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने शार्दुल ठाकुर (51) के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की, जिससे भारतीय टीम को मजबूती मिली और वह 296 रन बनाने में सफल रहे।
अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अपने शानदार प्रदर्शन का श्रेय एमएस धोनी (MS Dhoni) को दिया। उन्होंने कहा, मेरे इस शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट में एमएस धोनी को देता हूं। धोनी ही है जिन्होंने सीएसके की तरफ से मुझे खेलने का मौका दिया जिससे मेरा आत्मविश्वास वापस आया।
पहली पारी के दौरान Ajinkya Rahane की उंगली में लग गई थी चोट
बता दें कि तीसरे दिन के खेल के दूसरे सत्र के दौरान कंगारू टीम ने 44 ओवर खेले। इस दौरान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) मैदान पर नहीं उतरे। पहली पारी के दौरान रहाणे की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें फील्ड पर नहीं देखा गया। तीसरे दिन के खेल खत्म होने के बाद अजिंक्ये रहाणे ने अपनी चोट पर अपडेट दिया।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

