Header Banner

WTC final 2023: Team India की तैयारियों पर Axar patel ने डाली रोशनी, खिलाड़ियों के लिए यह होगी बड़ी चुनौती

Anshu pic By - गुरुवार, जून 01, 2023
Last Updated on जून 01, 2023 11:59 पूर्वाह्न
WTC final 2023: Team India की तैयारियों पर Axar patel ने डाली रोशनी, खिलाड़ियों के लिए यह होगी बड़ी चुनौती

WTC final 2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर अक्षर पटेल ने आईसीसी से बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम के पास तैयारियों के लिए काफी समय था और आईपीएल के दौरान ही खिलाड़ी टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे थे।

भारत 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल स्टेडियम में डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। इस बीच टीम के गेंदबाजी ऑलराउंडर अक्षर ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 के दौरान ही चैंपियनशिप के लिए तैयारियां शुरू कर दी थी। अक्षर ने खेल के अलग-अलग फॉर्मेट में आने वाली चुनौतियों को लेकर भी बात की।

आईपीएल के दौरान ही शुरू हो गई थी तैयारियां-

अक्षर ने आईसीसी से बातचीत करते हुए कहा कि हमें आईपीएल शुरू होने से पहले ही चैंपियनशिप के बारे में पता चल गया था। इस बीच आईपीएल के दौरान भी इस बात को लेकर चर्चा होती थी कि हमें लीग खत्म होने के एकदम बाद टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार होना होगा। एक खिलाड़ी होने के नाते हम जानते हैं कि कब, कैसे खेलना है और हमारे पास कितना समय है।

फॉर्मेट के अनुसार बदलती है तकनीक-

एक खिलाड़ी को क्रिकेट के फॉर्मेट के अनुसार अपनी मानसिकता और तकनीकों को बदलने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि यह सफेद गेंद से लाल गेंद का मानसिक परिवर्तन काफी कठिन है, लेकिन हमारे पास पर्याप्त समय है। खासतौर से आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई न करने वाले खिलाड़ियों के पास काफी समय था।

गेंद में होगा परिवर्तन-

अक्षर पटेल ने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप में ड्यूक बॉल का उपयोग किया जाएगा, जो भारत में इस्तेमाल होने वाली एसजी बॉल से अलग है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के दौरान ड्यूक गेंद से अभ्यास करने के दौरान मुख्य उद्देश्य हमेशा बॉल को सही जगह पर हिट करना था।

अलग गेंद से किया अभ्यास-

अक्षर ने दावा किया कि जब वे आईपीएल के दौरान ड्यूक गेंद से अभ्यास कर रहे थे, तो मुख्य उद्देश्य हमेशा सही जगह पर हिट करना था। उन्होंने कहा कि टीम ने आईपीएल के दौरान ही ड्यूक बॉल से अभ्यास करना शुरू कर दिया था। जैसे हम क्रिकेट के फॉर्मेट के अनुसार खुद में बदलाव करते हैं वैसे ही हमें बॉल के साथ अपने टैलेंट और कौशल का उपयोग करना होगा।

इंग्लैंड में मौसम बड़ी चिंता-

फाइनल इंग्लैंड में होने है तो हम इसे लेकर अपनी योजनाओं पर काम कर रहे है और इन चीजों को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। भारत के मुकाबले यहां मौसम एकदम अलग है। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैचों में सफलता के लिए परिस्थितियों, पिच और खेल में बदलाव को जल्दी अपनाने की जरूरत होती है।

तेज गेंदबाजों की जिम्मेदारी ज्यादा-

अक्स र ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा भारत और इंग्लैंड में स्थितियां अलग हैं। यहां तेज गेंदबाजों की भूमिका अधिक है। भारत में स्पिनर अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गेंदबाजी की योजना कोच पर निर्भर है।

ताज़ा हिंदी समाचार

नामीबिया ने वनडे में इतिहास रचा;

नामीबिया ने वनडे में इतिहास रचा; 263 रन बनाने वाला खिलाड़ी हीरो बनकर उभरा

न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर की

न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

AFG बनाम ZIM: मोहम्मद आमिर के

AFG बनाम ZIM: मोहम्मद आमिर के बेटे ने 13 रन देकर 5 विकेट लिए।

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से पहले 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, कीवी टीम को बड़ा झटका

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को सौंपी सीरीज की ट्रॉफी, VIDEO ने जीता फैंस का दिल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

entertainindia
entertainindia