WTC Final 2023: IPL के बाद टीम इंडिया से जुड़े Jadeja और Gill, इनकी प्रैक्टिस देख कंगारुओं की बढ़ेगी परेशानी

Anshu pic By - शुक्रवार, जून 02, 2023
Last Updated on जून 02, 2023 11:38 पूर्वाह्न
WTC Final 2023: IPL के बाद टीम इंडिया से जुड़े Jadeja और Gill, इनकी प्रैक्टिस देख कंगारुओं की बढ़ेगी परेशानी

WTC final 2023

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा अजिंक्य रहाणे शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव टेस्ट चैंपियनशिप के लिए लंदन पहुच गए हैं। खिलाड़ी भारतीय कैंप में ट्रेनिंग करते हुए नजर आए।

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार और आईपीएल 2023 के चैंपियन रवींद्र जडेजा अपने साथी अजिंक्य रहाणे के साथ भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया इन दिनों यूके में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की तैयारी कर रही है।

आईपीएल के बाद लंदन पहुंचे खिलाड़ी-

जडेजा, रहाणे के साथ आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के ऑरेंज कैप विजेता खिलाड़ी शुभमन गिल और मुंबई इंडियंस के स्टार सूर्यकुमार यादव ने कड़े मुकाबले से ससेक्स में अरुंडेल कैसल क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

मई के अंत में अधिकतर खिलाड़ी पहुंचे थे लंदन-

भारत 7 से 11 जून तक लंदन के ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। भारतीय टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के लिए यूके पहुंचे हैं। विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी, जो आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे वह मई के अंतिम हफ्ते में यूके पहुंचने वाला पहला बैच था।

भारतीय टीम में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल-

इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस से क्वालीफायर 2 में हारने के एक दिन बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गए थे। रोहित लंदन के लिए युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के साथ रवाना हुए थे।

यशस्वी जायसवाल को रुतुराज गायकवाड़ की गैर मौजूदगी में बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम से जोड़ा गया है, जो इस चैंपियनशिप में अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत कर सकते हैं। रुतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से टीम में उपलब्ध नहीं होंगे। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के बाद लोकप्रियता हासिल की।

चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खेल रहे टेस्ट-

इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा ससेक्स के साथ अपनी काउंटी चैम्पियनशिप ड्यूटी पूरी करने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए। इसके अलावा सुनील गावस्कर ने इस टूर्नामेंट के लिए चेतेश्वर को भारतीय टीम का मजबूत हिस्सा बताया है।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner