Rohit Sharma comment on Ricky Ponting
रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग के ऑस्ट्रेलिया के भारत पर बढ़त मिलने की संभावना पर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट का अपना नजरिया है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट क्या कहते हैं।
बुधवार यानी आज से द ओवल पर शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में परिस्थितियों और दोनों टीमों की तैयारियों के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को भारत पर बढ़त मिलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के इस बयान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी राय पेश की है।
पोंटिंग के बयान को किया खारिज-
रोहित शर्मा ने पोंटिंग के बयान को उनका नजरिया कहकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट क्या कहते हैं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। रोहित ने मंगलवार को लंदन में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे पर बात की।
Also Read: Rohit Sharma injured left thumb during net practice a day before WTC final
एक्सपर्ट्स का अपना नजरिया है-
रोहित ने कहा कि यह पोटिंग की राय है और उन्हें अपनी बात कहने की इजाजत है। उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ वक्त ही बता सकता है कि किस टीम ने परिस्थितियों का बेहतर इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा जो लोग मैच देख रहे होते हैं या एक्सपर्ट उनका अपना नजरिया है। चैंपियनशिप शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट काफी बातें करेंगे।
रोहित ने बताया कौन सी टीम होगी विजेता-
भारतीय कप्तान रोहित ने आगे कहा कि जो टीम दबाव को संभाल सकती है और परिस्थितियों का अच्छी तरह से उपयोग करेंगी वह टॉप पर आएगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह मायने नहीं रखता कौन क्या कह रहा है क्योंकि हम जानते हैं कि क्या दांव पर लगा है और हमें उस पर ध्यान देने की जरूरत है। और टीम यही करने जा रही है।
दबाव को झेलना अहम जिम्मेदारी-
रोहित ने आगे कहा कि इन पांच दिनों के दौरान प्रेशर को हैंडल करना काफी अहम होगा क्योंकि ऐसा वक्त भी होगा जहां एक टीम दूसरे पर दबाव बना सकती है। इसके अलावा भारतीय टीम को अपने प्रमुख खिलाड़ियों जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर की कमी खल सकती है। रोहित ने कहा कि मौजूदा टीम के खिलाड़ी दबाव से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स की हुई एंट्री
ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर 22वें स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन नंबर 1 पर बरकरार।
ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग: अबरार अहमद नंबर 1 बने, वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसके।
भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड
CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई
Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?
मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल
मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर
एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक
एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

