Header Banner

WTC Final: टीम इंडिया को डराता है ओवल का मैदान, कैसे खत्म कर पाएंगे कप्तान रोहित आईसीसी ट्रॉफी का सूखा

Anshu pic By - शनिवार, जून 03, 2023
Last Updated on जून 07, 2023 02:56 अपराह्न
WTC Final: टीम इंडिया को डराता है ओवल का मैदान, कैसे खत्म कर पाएंगे कप्तान रोहित आईसीसी ट्रॉफी का सूखा

WTC final 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से द ओवल के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। हालांकि ओवल के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को 7 जून से द ओवल के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। हालांकि, ओवल का मैदान टीम इंडिया को रास नहीं आता है और इस ग्राउंड पर भारतीय टीम 1971 से लेकर अब तक सिर्फ दो ही जीत दर्ज कर सकी है।

ओवल में डरावना है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने ओवल के मैदान पर अब तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत नसीब हुई है। वहीं, टीम इंडिया को ओवल के इस ग्राउंड पर 7 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी आंकड़ों के मुताबिक भारतीय टीम को यह मैदान रास नहीं आता है और ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में मात देने के लिए रोहित की पलटन को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। ind vs aus

साल 2021 में नसीब हुई थी आखिरी जीत

विराट कोहली की कप्तानी में ओवल के मैदान पर भारतीय टीम ने आखिरी जीत का स्वाद चखा था। साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 157 रन से मैदान मारा था। 2021 से पहले टीम इंडिया ने ओवल के मैदान पर एकमात्र साल 1971 में हासिल की थी।

भारत ने बनाया है ओवल में 600 प्लस का स्कोर

हालांकि, ओवल के मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्दा रहा है। टीम ने इंग्लैंड के इस मैदान पर दो दफा 600 प्लस का आंकड़ा पार किया है। साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया ने 664 रन ठोके थे। वहीं, साल 1990 में भी भारतीय टीम ने अंग्रेजों के खिलाफ इसी मैदान पर 606 रन बनाए थे। हालांकि, यह दोनों ही मुकाबले ड्रॉ पर छूटे थे।

ताज़ा हिंदी समाचार

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

IND vs PAK फाइनल:

IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी के विकेट

वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

एशियन गेम्स 2026: IND

एशियन गेम्स 2026: IND vs PAK लाइव स्ट्रीमिंग, भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच लाइव कैसे देखें

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे

यह स्टार खिलाड़ी तीसरे वनडे से बाहर हो गया है।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner