Header Banner

क्रिकेट के मैच में आज से पहले इस तरह नहीं आउट हुआ होगा

Ravi pic By - बुधवार, जुलाई 17, 2024
Last Updated on जुलाई 17, 2024 05:48 अपराह्न
क्रिकेट के मैच में आज से पहले इस तरह नहीं आउट हुआ होगा

आपने क्रिकेट के खेल में बल्लेबाज को कैच आउट होते हुए बोल्ड होते हुए रन आउट जैसे कई तरीकों से आउट होता हुआ देखा होगा लेकिन साथी खिलाड़ी के कमर में गेंद लगने की वजह से बैटर को आउट होता हुआ नहीं देखा होगा। हाल ही में ये खराब किस्मत इंग्लैंड के वॉर्मर्स्ले में समरसेट के बैटर नेड लियोनार्ड के साथ हुई है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां कब मैच पलट जाए, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। इस खेल में बल्लेबाजों को अलग-अलग तरीकों से आउट होता हुआ देखा जाता है। कभी-कभी मैच में ऐसे कई मजेदार वाक्या देखने को मिलते है, जिसमें बैटर जिस तरह से आउट होता है, उसकी कल्पना उसने कभी अपने सपने में भी नहीं की होती।

हाल ही में ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के वॉर्मर्स्ले में समरसेट के बैटर नेड लियोनार्ड के साथ हुआ है। वह जिस तरह से आउट हुए उसका वीडियो तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

VIDEO: साथी खिलाड़ी को छुई गेंद और आउट हो गया बैटर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समरसेट और यॉर्कशर की सेकेंड इलेवन टीम के बीच टी20 फाइनल खेला जा रहा है। इस दौरान पारी के 19वें ओवर में बेन क्लिफ गेंदबाजी करने आए। इस दौरान उन्होंने एक गेंद डाली जो कि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज के कमर को छू गई और टप्पा खाकर गेंद बॉलर के ही हाथ में आ गई। ये देखकर सिर्फ बैटर ही नहीं, बल्कि बॉलर भी हैरान रह गया और उसके लिए तो ये सोने पे सुहारा हुआ, जो उसे इस तरह से विकेट मिला, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐसा नजारा इससे पहले इंटरनेशनल मैच 2013 में देखा गया, जब ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर एंड्रयू सायमंड्स श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने जेहान मुबारक की गेंद पर तेज शॉट खेला था, लेकिन नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े माइकल क्लार्क के जूते पर लगकर दिलशान के हाथों में गेंद चले गई थी और वह आउट हो गए थे।

Also Read: Who will be India next T20i captain? Suryakumar Yadav or Hardik Pandya?

ताज़ा हिंदी समाचार

Punam Raut Retires: पूनम

Punam Raut Retires: पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें शानदार करियर के आंकड़े

IND vs WI: 5वें

IND vs WI: 5वें T20I से पहले बेंगलुरु के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

दुनिया के टॉप 10

दुनिया के टॉप 10 हैंडबॉल खेलने वाले देश: देखें पूरी सूची

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल

वेस्टइंडीज कुछ ऐसा हासिल करना चाहता है जो कई सालों से नहीं हुआ है।

IND vs WI चौथा

IND vs WI चौथा T20I रिकॉर्ड्स लिस्ट: भारत के 2,000 छक्के, शाई होप का शतक और अहम आंकड़े

शे होप प्लेयर ऑफ

शे होप प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर क्यों हैं परेशान

FIFAe Finals 2026 स्थगित:

FIFAe Finals 2026 स्थगित: सऊदी अरब में हमलों के बाद बड़ा फैसला

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट:

जसप्रीत बुमराह फिटनेस अपडेट: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से होंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह

कप्तान बनने के बाद

कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner