Header Banner

IPL 2024 - 21 मार्च से 26 मई के बीच हो सकता है आईपीएल, इस बार टुकड़ों में जारी होगा शेड्यूल #ipl2024

IPL 2024: 21 मार्च से 26 मई के बीच हो सकता है आईपीएल, इस बार टुकड़ों में जारी होगा शेड्यूल #ipl2024 धूमल बताते हैं कि आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की तैयारियों पर काम चल रहा है। डब्ल्यूपीएल फरवरी के मध्य से 10 मार्च तक और आईपीएल 21, 22 मार्च से शुरू कर 25, 26 मई तक खत्म करने की योजना है। जून में होने वाले विश्वकप से पहले सारी निगाहें आईपीएल पर हैं, लेकिन लीग का कार्यक्रम अब तक जारी नहीं हुुआ है। आईपीएल की संचालन परिषद के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने अमर उजाला से खुलासा किया है कि इस बार लीग का कार्यक्रम एक साथ नहीं बल्कि चरणों में जारी किया जाएगा। ऐसा लीग और आम चुनाव के आपस में टकराने के चलते हो रहा है। लीग को दो माह के अंदर कराना है। इसका आयोजन 21 या 22 मार्च से 25 या 26 मई तक संभव है। विश्वकप से एक सप्ताह पहले खत्म करनी है लीग धूमल बताते हैं कि आईपीएल और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की तैयारियों पर काम चल रहा है। डब्ल्यूपीएल फरवरी के मध्य से 10 मार्च तक और आईपीएल 21, 22 मार्च से शुरू कर 25, 26 मई तक खत्म करने की योजना है। टी-20 विश्वकप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने जा रहा है। भारत का मैच चार जून को है। कोशिश यह रहेगी कि हम इससे एक सप्ताह पहले आईपीएल को खत्म कर लें। इस बार की चुनौती यह है कि देश में आम चुनाव हैं। ऐसे में पूरे आईपीएल का कार्यक्रम एक साथ जारी करना संभव नहीं होगा। चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद कई चीजें निर्भर करेंगी। उद्घाटन और समापन समारोह भी होगा धूमल ने कहा कि हमारी टीम केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से लगातार बात कर रही है। उसी के अनुसार हम काम कर रहे हैं। मार्च से अप्रैल के बीच पहले चरण की घोषणा हम जल्द करेंगे। उसके बाद चुनाव की तिथियां घोषित होने की उम्मीद है। तब हम बाकी राज्यों में किस तरह लीग करानी है, उसे निर्धारित करेंगे। आईपीएल की ओपनिंग और क्लोसिंग सेरेमनी भी कराई जाएगी। इस पर भी काम चल रहा है। विदेश में नहीं ले जा रहे लीग हम लीग को विदेश में नहीं ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार भी यही चाहती है, लीग देश में हो। हम सरकार के समन्वय से इसे यहीं कराने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम लीग के आयोजन को ली जानी वाली मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय, राज्य सरकारों से बात कर रही है। उनके दिशानिर्देशों के अनुसार हम आगे का कार्यक्रम तय करेंगे।

Download our App for more Tips and Tricks

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner