Header Banner

श्रीलंका दौरे के लिए अभिषेक नायर कोचिंग स्टाफ में शामिल

Ravi pic By - रविवार, जुलाई 21, 2024
Last Updated on जुलाई 21, 2024 03:22 अपराह्न
श्रीलंका दौरे के लिए अभिषेक नायर कोचिंग स्टाफ में शामिल

श्रीलंका दौरे के लिए भारत के पूर्व ऑलराउंडर अभिषेक नायर और नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर रेयान टेन डोशेट को भारत के कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर ने असिस्टेंट कोच को लिए अभिषेक नायर और नीदरलैंड्स के टेन डोशेट के साथ मोर्न मॉर्कल और कई खिलाड़ियों की बात की थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनकी दो मांगों को पूरा करते हुए श्रीलंका दौरे पर इन दोनों को ले जाने की मंजूरी दी है।

nayar coaching

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप ही रहेंगे। दिलीप टीम के साथ सोमवार को श्रीलंका जाएंगे। बॉलिंग कोच का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के ट्रॉय कूले खाली स्थान पूरा करने के लिए जा सकते हैं। यह पहली बार होगा कि टीम के कोचिंग स्टाफ में दो असिस्टेंट कोंच होंगे। रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ के समय पर कोई असिस्टेंट कोच नहीं था। गंभीर की मेंटरशिप के दौरान अभिषेक नायर और टेन डोशेट कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के असिस्टेंट कोच थे। अब इस बदलाव के चलते कोलकाता के पास हेड कोच चंद्रकांत पंडित और बॉलिंग कोच भरत अरुण के अलावा कोचिंग स्टाफ में कोई नहीं है।

गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच

गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं। BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। 42 साल के गंभीर ने द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ की जगह ली है। द्रविड का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।

Also Read: GM vs JK Pitch Report: आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम, कोलंबो की पिच कैसी होगी?

गौतम गंभीर ने डेढ़ महीने पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL-2024 का चैंपियन बनाया था। वे इसी साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी के मेंटॉर बने थे। इतना ही नहीं, गंभीर ने अपनी मेंटॉरशिप में लखनऊ सुपर जायंट्स को लगातार 2 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचाया था।

श्रीलंका दौरे पर भारत 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगा

श्रीलंका में टीम इंडिया 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला पल्लेकेले में 27 जुलाई को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से कोलंबो में होगी।

श्रीलंका दौरे के लिए टी-20 स्क्वॉड : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका दौरे के लिए वनडे स्क्वॉड : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

Also Read: ऋतुराज गायकवाड़ के टीम से बाहर होने के बाद भड़का MS Dhoni का पुराना दोस्त

ताज़ा हिंदी समाचार

17 ओवर में ही वनडे मैच

17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner