हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने केंद्रीय अनुबंध खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा की थी जिसमें विस्फोटक बल्लेबाज फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं था। अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि फखर ज़मान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। बता दें कि, हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की है जिसमें भी फखर ज़मान का नाम शामिल नहीं किया गया है।
Fakhar Zaman Set To Consider Pakistan Retirement: रिपोर्ट के मुताबिक फखर ज़मान इस बात से नाखुश है कि उन्हें अब पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। हाल ही में फखर जमान 2 किलोमीटर की दौड़ को भी 8 मिनट में पूरा नहीं कर पाए थे क्योंकि उनके घुटने में परेशानी थी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान को अनुबंध में शामिल किया जा चुका है। यही नहीं फिटनेस टेस्ट के तीसरे लैप में फेल होने के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया और जिबाब्वे के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज की पाकिस्तान टीम में जगह मिल चुकी है।
Image Source: X
बता दें कि, पिछले साल फखर ज़मान B कैटेगरी में थे। हाल ही में धाकड़ बल्लेबाज ने बाबर आजम को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया था जिसके बाद से ही फखर जमान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
रिपोर्ट के मुताबिक शानदार खिलाड़ी इमाम उल हक ने अपनी दौड़ 8 मिनट और 11 सेकंड में पूरी की थी। उन्होंने यह दौड़ पूरी करने में सिर्फ 11 ही सेकंड और लिए थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें अनुबंध से बाहर कर दिया गया है। वहीं कामरान गुलाम जिन्होंने यह दौड़ 8 मिनट 22 सेकंड में पूरी की उन्हें अनुबंध में शामिल कर लिया गया।
कई और भी ऐसे खिलाड़ी है जिनके कैटेगरी में बदलाव देखने को मिला है। जहां एक तरफ बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी A कैटिगरी से B कैटेगरी में आ चुके हैं वहीं बाबर आजम जो पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं उन्हें A कैटिगरी में ही शामिल किया गया है।
Also Read: IND vs NZ playing 11: दिनेश कार्तिक ने तीसरे टेस्ट से बुमराह को प्लेइंग 11 से बाहर रखने की मांग की
ताज़ा हिंदी समाचार
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

