Header Banner

Ranji Trophy An amazing trick was adopted to dry the pitch in Bihar

Anshu pic By - सोमवार, अक्टूबर 28, 2024
Last Updated on अक्टूबर 28, 2024 10:02 अपराह्न
Ranji Trophy An amazing trick was adopted to dry the pitch in Bihar

Ranji Trophy रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप सी में बिहार टीम का मुकाबला कर्नाटक टीम से हो रहा। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। यह मैच पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में हो रहा है। बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन एक गेंद तक नहीं फेंकी जा सकी थी। ऐसे में पिच सुखाने के लिए गजब तरकीब अपनाई गई।

इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2024-25 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। ग्रुप सी में बिहार टीम का मुकाबला कर्नाटक टीम से खेला जा रहा है। आज मुकाबला का तीसरा दिन था। दोनों ही टीमें पटना के मोइन उल हक स्टेडियम में टकरा रही हैं। मुकाबले का दूसरा दिन बारिश के कारण प्रभावित रहा था।

पहले दिन का खेल समाप्‍त होने के बाद बिहार के कई इलाकों में चक्रवात दाना का असर देखा गया। ऐसे में पटना और आसपास के कई इलाकों में बारशि हुई। इससे मोइन उल हक स्टेडियम भी गीला हो गया। ऐसे में दूसरे दिन का खेल शुरू करने के लिए पिच को सुखाने का काम किया गया। पिच को सुखाने के लिए गजब की तरकीब अपनाई गई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल बारिश के बाद पिच को सुखाने के लिए गोबर के उपलों को इस्‍तेमाल किया गया। मोइन उल हक स्टेडियम में उपले जलाए गए, ताकि पिच को सुखाया जा सके। लोहे की एक ट्रे में कई उपलों को रखकर आग लगा दी गई। पिच सुखाने की यह तरकीब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि, इस तरकीब से पिच को नहीं सुखाया जा सका और दूसरे दिन खेल नहीं हो सका।

इससे पहले ग्रेटर नोएडा स्‍टेडियम में अफगानिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के बीच टेस्‍ट मैच खेला जाना था। हालांकि, बारिश और मैदान गीला होने के कारण यह मैच शुरू नहीं हो सका था। इस मैच के दौरान पिच को सुखाने के लिए पंखे का यूज किया गया था।

मुकाबले की बात करें तो कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बिहार टीम पहली पारी में 143 रन पर ही ढेर हो गई। शरमन निग्रोध ने सबसे ज्‍यादा 60 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक कर्नाटक ने पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 16 रन बना लिए थे। मैदान गीला होने के कारण दूसरे दिन कोई खेल नहीं हुआ। इसके बाद तीसरे दिन स्‍टंप तक कर्नाटक ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 287 रन बना लिए हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner