Header Banner

मारिजाने कैप के तंज पर बोलीं अनाया बांगर- आलोचकों को शिक्षित होने की जरूरत

Kaif pic By - शनिवार, अगस्त 29, 2026
Last Updated on अगस्त 29, 2026 03:03 अपराह्न
मारिजाने कैप के तंज पर बोलीं अनाया बांगर- आलोचकों को शिक्षित होने की जरूरत

Image Source: X

Anaya Bangar Responds to Marizanne Kapp After Cricket Australia Clearance: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर एक बार फिर चर्चा में हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें अपने घरेलू और कम्युनिटी महिला क्रिकेट में खेलने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद जहां अनाया बेहद खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ महिला क्रिकेट जगत में बहस छिड़ गई है।

दक्षिण अफ्रीका की दिग्गज ऑलराउंडर मारिजाने कैप ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय को "बिल्कुल हास्यास्पद" (Absolutely Ridiculous) बताते हुए कहा कि इसकी इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

आलोचकों को खुद को शिक्षित करने की जरूरत

Anaya Bangar Responds to Marizanne Kapp

Image Source: X

समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से बातचीत में अनाया ने मारिजाने कैप और अन्य आलोचकों के बयानों पर पलटवार किया। अनाया ने कहा कि जो लोग महिला क्रिकेट में उनके शामिल होने पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें इस विषय में शिक्षित होने की जरूरत है।

अनाया के मुताबिक, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ने उनके शरीर पर 12 हफ्तों का एथलेटिक टेस्ट किया था। इसके नतीजों से साफ हुआ कि उनके शारीरिक पैरामीटर्स (Physical Parameters) सामान्य महिला एथलीट्स के मापदंडों के बिल्कुल अनुकूल हैं।

Also Read: Womens CPL 2026: Full Overseas Players List & All 4 Teams Squad

अकेलेपन और संघर्ष से भरा रहा सफर

Anaya Bangar Responds to Marizanne Kapp

Image Source: X

अनाया ने बताया कि जेंडर चेंज (HRT) का यह पूरा सफर भावनात्मक रूप से काफी दर्दनाक और अकेलापन से भरा था। एक समय उन्हें लगा था कि वे अब कभी हाथ में बल्ला नहीं थाम पाएंगी, लेकिन परिवार के मजबूत सपोर्ट ने उन्हें टूटने से बचा लिया। अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रोग्रेसिव नीतियों के कारण वे दोबारा मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

BCCI की चुप्पी पर निराशा, भारत से खेलने का सपना कायम

अनाया ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के रवैये पर भी खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने सबसे पहले बीसीसीआई से ही संपर्क किया था, लेकिन बोर्ड से उन्हें सिर्फ खामोशी मिली।

उन्होंने कहा कि बोर्ड की यह चुप्पी दिल दुखाने वाली है। इसके बावजूद उनका टीम इंडिया से खेलने का सपना अब भी जिंदा है। अनाया को उम्मीद है कि बीसीसीआई जल्द ही ट्रांसवुमेन खिलाड़ियों को लेकर अपनी नीतियां स्पष्ट करेगा। फिलहाल, वे ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट खेलकर आगे वुमेन्स बिग बैश लीग (WBBL) के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

यह भी पढ़ें: T20 कप्तानी छिनने पर छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, जाने क्या बोले

ताज़ा हिंदी समाचार

AUS vs SA: पहले

AUS vs SA: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल अपडेट हुई।

PAK vs SL तीसरा

PAK vs SL तीसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का लाइव मैच कहाँ देखें

क्या MS धोनी IPL

क्या MS धोनी IPL 2027 खेलेंगे? CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने तोड़ी चुप्पी।

विराट कोहली ने LinkedIn

विराट कोहली ने LinkedIn पर की एंट्री, जानें प्रोफाइल में क्या है खास

पाकिस्तान दौरे के लिए

पाकिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, कुसल मेंडिस बने कप्तान

रियाद में मिसाइल अलर्ट

रियाद में मिसाइल अलर्ट से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मैच एक घंटे लेट

PAK बनाम SL तीसरा

PAK बनाम SL तीसरा T20I पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का हाल

कौन हैं तनय त्यागराजन?

कौन हैं तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में 9 विकेट लेकर हैदराबाद को दिलाई जीत

शुभमन गिल बने ICC

शुभमन गिल बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

ECB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026/27: 7 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner