Header Banner

Andre Russell ने पाकिस्तानी गेंदबाज की गेंद को 351 फीट ऊपर भेजा

Ravi pic By - सोमवार, जुलाई 08, 2024
Last Updated on जुलाई 08, 2024 04:10 अपराह्न
Andre Russell ने पाकिस्तानी गेंदबाज की गेंद को 351 फीट ऊपर भेजा

आंद्रे रसेल इस समय अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। इस लीग में भी रसेल का तूफान जारी है। रसेल ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी हारिस रऊफ की गेंदों की जमकर कुटाई की और इस दौरान एक ऐसा शॉट लगा दिया कि गेंद सीधा स्टेडियम के बाहर चली गई। उनकी टीम के साथी भी इस शॉट को देख भौंचक्के रह गए।

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल इस समय अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। इस लीग में वह अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की ही टीम लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। सात जुलाई को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ खेले गए मैच में नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रसेल ने एक ऐसा शॉट खेला कि देखने वाले देखते रह गए।

रसेल हालांकि अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 165 रन बनाए। यूनिकॉर्न्स की टीम ने 15.2 ओवरों में महज चार विकेट खोकर 166 रन बना डाले और मैच अपने नाम किया।

रसेल का आसमानी छक्का

नाइट राइडर्स की पारी का आखिरी ओवर चल रहा था। ये ओवर फेंक रहे थे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ। रऊफ अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से वह बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा करते हैं, लेकिन रसेल के एक शॉट के सामने रऊफ की तेजी धरी की धरी रह गई। इस ओवर की तीसरी गेंद रऊफ ने शॉर्ट फेंकी और रसेल ने इस पर पूरी ताकत से डीप मिडविकेट पर शॉट मारा। ये शॉट इतना ऊंचा गया कि गेंद अच्छे से दिखाई नहीं दे रही थी। और गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर चली गई।

ये शॉट देख नाइट राइडर्स के बाकी खिलाड़ी जो ड्रेसिंग रूम में बैठे थे, हैरान रह गए। शाकिब अल हसन ने तो हैरत में अपना मुंह पकड़ लिया। वहीं बाकी खिलाड़ी भी गेंद को बस देखते रह गए। गेंद इतनी ऊपर गई कि अगर कोई इसे देखे तो देखते-देखते गर्दन में दर्द हो जाए। टीम के इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें कैप्शन में लिखा है, "इस छक्के को देखते हुए हमारी गर्दन में लगभग दर्द हो ही गया था।

यूनिकॉर्न्स की जीत

रसेल ने 25 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। उनकी इस पारी पर हालांकि फिन एलन और मैथ्यू शॉर्ट की पारियां भारी पड़ गईं। फिन एलन ने 37 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। शॉर्ट ने 26 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और पांच छक्कों की मदद से 58 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।

Also Read: Top 4 youngest Indian batsmen to score a T20I century

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner