Sanath Jayasuriya श्रीलंकाई टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे

Ravi pic By - Monday, Jul 08, 2024
Last Updated on Jul 08, 2024 03:52 PM
Sanath Jayasuriya श्रीलंकाई टीम के नए मुख्य कोच बनेंगे

श्रीलंका क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम से उम्मीद थी कि वो सुपर-8 तक तो पहुंचेगी लेकिन पहले ही दौर में से बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने निजी कारणों की बात कहकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और अब उनके स्थान पर एक दिग्गज का आना तय माना जा रहा है।

T20 World Cup 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनसे पहले बतौर सलाहकार टीम के साथ काम कर रहे महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने भी अपना पद छोड़ दिया था। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड कोच की नियुक्ति करने को तैयार है और उसने ऐसे इंसान को चुना है जिसने अपने खेलने के दिनों में भारत को काफी परेशान किया।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या टीम के नए हेड कोच का पद संभालने को तैयार हैं। वह भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले इस पद पर काबिज हो सकते हैं। जयसूर्या ने कहा है कि बोर्ड ने उनसे हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया था। वह पहले भी चीफ सेलेक्टर रह चुके हैं। और अभी भी बोर्ड के साथ बतौर सलाहकार काम कर रहे हैं।

sanath jayasuriya

सनथ जयसूर्या ने न्यूज एजेंसी एएफपी से बात करते हुए कहा : मुझसे कोच बनने को कहा गया है। मैं ऐसा करके खुश होऊंगा।" जयसूर्या वो बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत को अधिकतर मैचों में काफी परेशान किया है। उनका वनडे और टेस्ट में बेस्ट स्कोर भारत के खिलाफ ही है। भारत के खिलाफ अगस्त 1997 में खेले गए टेस्ट मैच में जयसूर्या ने 340 रन बनाए थे। शरजाह में 29 अक्टूबर 2000 को खेले गए मैच में जयसूर्या ने भारत के खिलाफ 189 रनों की पारी खेली थी। टीम इंडिया के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला है।

श्रीलंका क्रिकेट बुरे दौर में

जयसूर्या 1996 में वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। लेकिन बीते कुछ सालों से श्रीलंकाई क्रिकेट बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। इस टीम ने 2014 के बाद से कोई भी आईसीसी खिताब नहीं जीता है। हैरानी की बात यह है कि अब श्रीलंका से जयसूर्या, कुमार संगाकारा, जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान जैसे खिलाड़ी नहीं निकल रहे हैं।

Also Read: Top 4 youngest Indian batsmen to score a T20I century

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, IND vs SL मैच

मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक

मिचेल स्टार्क ने ऐतिहासिक 6-विकेट स्पेल के साथ डेल स्टेन को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट लाइव स्कोरकार्ड, AUS vs BAN मैच

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीम

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

IND vs SL Test:

IND vs SL Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं

india vs pakistan hockey

india vs pakistan hockey world cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner