भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। भारत अभी तक अपने तीनों मैच जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया वहीं भारत ने न्यूयॉर्क में अपने दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। अमेरिका के खिलाफ एक और जीत के साथ भारत टी-20 विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
T20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच भारत और सह-मेजबान अमेरिका के बीच खेला गया। भारत ने रोमांचक मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बनाई। भारत की इस जीत में बल्ले से सूर्यकुमार ने योगदान दिया तो वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सभी को प्रभावित किया। इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अर्शदीप सिंह ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने चार ओवर में 9 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे अमेरिका को 110/8 पर रोक दिया। अर्शदीप ने मैच का पहला ओवर फेंकते ही अपनी पहली गेंद पर शायन जहांगीर को LBW आउट करके बड़ी सफलता हासिल। इसी ओवर में एड्रिंस गौंस को आउट किया।
अर्शदीप सिंह ने सेट बल्लेबाज नीतीश कुमार को आउट कर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही अमेरिका को बड़ा झटका दिया। यह उनकी तीसरी सफता थी। अपने स्पेल के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने हरमीत सिंह को आउट कर अपनी चौथी सफलता हासिल की। चौथा विकेट लेते ही अर्शदीप ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले पहले गेंदबाज बने। अश्विन ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर चार विकेट लिए थे।
भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है और अपने पहले दो मैच जीत चुकी है; टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था, जबकि भारत ने न्यूयॉर्क में अपने दूसरे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर छह रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अमेरिका के खिलाफ एक और जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Also Read: Latest ICC T20 International Team Rankings
ताज़ा हिंदी समाचार
मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

