भारतीय क्रिकेट टीम ने अमेरिका को हराकर T20 World Cup 2024 में सुपर-8 का टिकट कटा लिया है। अमेरिका को रौंदकर भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई। इस मैच में टीम इंडिया के लिए रियल हीरो सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के साथ ही अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 25वें मुकाबले में भारतीय टीम ने अमेरिका को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 7 विकेट से मात दी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसने पाकिस्तान, आयरलैंड और अब अमेरिका को हराया है।
इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सुपर-8 में जगह बना ली है। पहले बैटिंग करते हुए अमेरिका की टीम ने 110 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारी और शिवम दुबे की पारी के दम पर 18.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में ऋषभ पंत का बल्ला भी कुछ खास नहीं चल सका। नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए पंत कुछ खास रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने फील्डिंग करते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया।
टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर Rishabh Pant ने कमाल की फील्डिंग की। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 में कुल अभी तक 7 कैच लपके है। उन्होंने अमेरिका के खिलाफ खेले गए मैच में दो कैच पकड़े और इस दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान का 14 साल पुराना विश्व कप का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
टी20 विश्व कप के किसी संस्करण में कुल 7 कैच लपकने वाले ऋषभ पंत पहले भारतीय प्लेयर हैं। उनसे पहले साल 2010 के टी20 विश्व कप में धोनी ने 6 कैच लपकने थे
अमेरिका के खिलाफ इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया ने 111 रन के टारगेट को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, शिवम दुबे के बल्ले से नाबाद 31 रन निकले।
Also Read: Latest ICC T20 International Team Rankings
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

