कल (12 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और यूएसए के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान टीम इंडिया को पांच पेनल्टी रन मिले। भारत को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी। इसी दबाव भरे समय में अमेरिकी टीम से बहुत बड़ी गलती हो गई।
Why did India get 5 penalty runs against USA?: उन्होंने 3 बार अगला ओवर शुरू करने में 1 मिनट या उससे ज्यादा का समय लिया, जिसके चलते उनके ऊपर पेनल्ट लगी और भारत को पूरे 5 रन मिले। ये पेनल्टी के पांच रन मिलने के बाद भारत को मैच जीतने के लिए 30 गेंदों में 30 रनों की जरूरत थी। आखिर में भारत ने 10 गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली और मैच को आसानी से अपने नाम किया।
आपको बता दें कि इससे पहले किसी भी इंटरनेशनल मैच में देरी से ओवर खत्म होने पर अंपायर स्लो ओवर रेट के तहत कप्तान और उपकप्तान पर जुर्माना लगाया जाता था। लेकिन अब टी20 मैचों को तेजी से खत्म करने के लिए नए ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम लागू किया गया है। अमेरिका पहली टीम बनी जिसे इस नियम के तहत पेनल्टी लगी। ये पनल्टी तब लगती है जब फील्डिंग करने वाली टीम लगातार तीन बार एक मिनट के अंदर-अंदर अगला ओवर शुरू नहीं कर पाए।
What is this stop clock rule in Cricket?: अब वनडे और टी20 मैचों में ओवर रेट को बेहतर करने के लिए ICC ने 1 जून से ये ‘स्टॉप क्लॉक’ नियम स्थायी रूप से लागू किया है। इस नियम के अनुसार, ‘अगर गेंदबाजी करने वाली टीम 60 सेकंड के अंदर अगला ओवर शुरू करने के लिए तैयार नहीं होती है, तो तीसरी बार ऐसा होने पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी।’ इस नए नियम के ट्रायल के अच्छे नतीजे आए हैं और उसके बाद ही इसे इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू किया गया है।
भारत ने सात विकेट और 10 गेंद बाकी रहते यूएसए को हरा दिया। यूएसए को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करने के लिए आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मैच में जीतना होगा। हारने पर टीम के आगे बढ़ने की संभावना नेट रन रेट पर निर्भर हो सकती है। भारत ने तीन मैचों में तीन जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Also Read: T20 WC: Can Pakistan, England and New Zealand still qualify for Super-8?
ताज़ा हिंदी समाचार
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियन
टैलेंट खराब... युवराज सिंह ने अभिषेक और वैभव को ODI में मौका देने की मांग की
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

