क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान AUS vs AFG T20I के खिलाफ अगस्त में खेले जाने वाली तीन मैचों की टी20I AUS vs AFG T20I Series सीरीज खेलने से मना कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि तालीबान शासन के तहत महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकार अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान AUS vs AFG T20I के खिलाफ अगस्त में खेले जाने वाली तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलने से मना कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि तालीबान शासन के तहत महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकार अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
अफगानिस्तान में लड़कियों को हाई स्कूल जाने और कॉलेज जाने पर पाबंदी लगाई जा रही है। इसके अलावा अफगानी महिलाओं को नौकरी करने पर भी रोक लगाई जा रही है। ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे को स्थगित करने का फैसला किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हम अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की बेहतर स्थिति की उम्मीद में देश के क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़ना जारी रखेंगे। बता दें कि पिछले एक साल में सीए ने अफगानिस्तान की स्थिति पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ परामर्थ करना जारी रखा है। महिलाओं और लड़कियों के लिए स्थिति बदतर होती जा रही हैं। उन्हें खुलकर अपने फैसले लेने की अनुमति नहीं हैं। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज खेलने से मना कर दिया।
अफगानिस्तान से ऑस्ट्रेलिया AFG vs AUS का टी20 सीरीज खेलने से मना करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। यह तीसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से इनकार किया है। सबसे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ होबार्ट में होने वाला इकलौता टेस्ट खेलने से मना किया था। इसके बाद जनवरी 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों की वनडे सीरीज को स्थगित किया और अब अगस्त में होने वाली 3 T20 की सीरीज खेलने से इनकार किया है।
ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी द्वारा संचालित टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना जारी रखा है। हाल ही में भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराया था। उस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 201 रन बनाए।
Also Read: Punjab Kings (PBKS) Strengths and Weakness for IPL 2024
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match