नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री के लिए लौटे

Ravi pic By - मंगलवार, मार्च 19, 2024
Last Updated on मार्च 19, 2024 06:01 अपराह्न
नवजोत सिंह सिद्धू कमेंट्री के लिए लौटे

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 में अपनी आवाज का जादू बिखेरते हुए नजर आएंगे। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 के लिए सिद्धू का नाम कमेंट्री पेनलिस्‍ट में शामिल है। बता दें कि आगामी आईपीएल का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के प्रसारणकर्ता स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने सोशल मीडिया के जरिये नवजोत सिंह सिद्धू के कमेंट्री पैनल में जुड़ने की पुष्टि की।

स्‍टार स्‍पोर्ट्स ने ट्वीट किया, एक बुद्धिमान व्‍यक्ति ने कहा, उम्‍मीद सबसे बड़ी तोप है।' और यह बुद्धिमान महान नवजोत सिंह सिद्धू खुद, हमारे शानदार स्‍टारकास्‍ट से जुड़ेंगे। उनकी गजब कमेंट्री और शानदार एक लाइनर आप मिस न करें।

बता दें कि कमेंट्री से दूर रहने के समय सिद्धू विवादों में फंसे थे जब 2019 में उन्‍हें द कपिल शर्मा शो से बाहर किया गया था। वैसे, 60 साल के नवजोत सिंह सिद्धू ने 2001 में अपनी कमेंट्री के जरिये जलवा बिखेरा था। उनके शेर और शायरी व वन-लाइनर लोगों को बहुत रास आए। क्रिकेट की बारीकी को मजेदार अंदाज में पेश करने की कला सिद्धू में रही, जिसके कारण उनकी फैन फॉलोइंग गजब की रही।

नवजोत सिंह सिद्धू अपने खेलने वाले दिनों में बेहद शांत स्‍वभाव के क्रिकेटर माने जाते थे, लेकिन कमेंट्री में आने के बाद उनका अलग अवतार लोगों ने देखा। सिद्धू की क्रिकेट की समझ और उसे पेश करने का अंदाज लोगों को एकदम अलग हटकर लगा। यही वजह रही कि नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय शीर्ष कमेंटेटरों में से एक माने जाने लगे।

Navjot Singh Sidhu international career

नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्‍ट्रीय करियर 15 साल का रहा। उन्‍होंने 1983 से 1998 तक भारतीय टीम को अपनी सेवाएं दी। इस दौरान सिद्धू ने 51 टेस्‍ट और 136 वनडे खेले। उन्‍होंने टेस्‍ट में 3203 और वनडे में 4413 रन बनाए। दाएं हाथ के बैटर ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर में 15 शतक और 48 अर्धशतक भी जडे़।

Also Read: Punjab Kings (PBKS) Strengths and Weakness for IPL 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner