Header Banner

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

Kaif pic By - शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
Last Updated on अगस्त 21, 2026 12:30 अपराह्न
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

Image Source: X

Australia Announce Playing 11 for 2nd Test vs BAN: डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली 9 विकेट की करारी हार के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है। सीरीज में वापसी की कोशिश में जुटी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी अंतिम एकादश में केवल एक बदलाव किया है।

मैथ्यू रेनशॉ की वापसी, वेदराल्ड की छुट्टी

Matt Renshaw

Image Source: X

पहले मुकाबले में फ्लॉप रहे ओपनर जेक वेदराल्ड को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को वापस टीम में लाया गया है। रेनशॉ ने 2016-17 में पाकिस्तान के खिलाफ 20 साल की उम्र में शानदार शतक जड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। 2023 के बाद अब वह एक बार फिर टेस्ट में ओपनिंग करते नजर आएंगे।

Also Read: WTC 2025-27 Most Wickets: Josh Tongue Tops Wicket-Takers List

नाथन लायन पर बरकरार रहा भरोसा

Nathan Lyon

Image Source: X

सेंट्रल क्वींसलैंड के मौसम और पिच के मिजाज को देखते हुए यह चर्चाएं गर्म थीं कि दिग्गज स्पिनर नाथन लायन को ड्रॉप कर स्कॉट बोलैंड को मौका दिया जा सकता है। कप्तान पैट कमिंस ने भी शुरुआत में कहा कि चयनकर्ता 4 तेज गेंदबाजों या 1 स्पिनर के विकल्प पर विचार के लिए थोड़ा और वक्त चाहते हैं। हालांकि, पिच-साइड बैठक के बाद चयनकर्ताओं ने लायन की जगह को बरकरार रखने का फैसला किया। इसके साथ ही खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन भी नंबर 3 पर अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

  1. मैथ्यू रेनशॉ
  2. ट्रैविस हेड
  3. मार्नस लाबुशेन
  4. स्टीव स्मिथ
  5. कैमरन ग्रीन
  6. एलेक्स कैरी (विकेटकीपर)
  7. ब्यू वेबस्टर
  8. पैट कमिंस (कप्तान)
  9. मिचेल स्टार्क
  10. नाथन लायन
  11. जोश हेजलवुड

यह भी पढ़ें: Watch Highlights: MP पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI 2nd

IND vs WI 2nd T20I: रांची में दूसरा टी20 मैच, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

PSL 2027 Schedule: 18

PSL 2027 Schedule: 18 मार्च से शुरू होगा पीएसएल का 12वां सीजन, IPL से टकराएंगी तारीखें

SA vs AUS 1st

SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI का ऐलान; कगिसो रबाडा बाहर

अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर

अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर चले गए दो कोच, रिकी पॉन्टिंग रह गए अकेले

वैभव सूर्यवंशी ने रांची

वैभव सूर्यवंशी ने रांची में खेले इस मैच में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

नाना पाटेकर नेशनल लेवल

नाना पाटेकर नेशनल लेवल के शूटर भी थे, 53 साल की उम्र में मेडल जीता।

अनाया बांगड़ ने आजमाया

अनाया बांगड़ ने आजमाया गोल्फ, क्रिकेट से अलग दिखा नया अंदाज

PBKS में कोचिंग स्टाफ

PBKS में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव: ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने इस्तीफ़ा दिया

विराट कोहली ने नाना

विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड थे

PCB ने PSL 2027

PCB ने PSL 2027 की तारीखों का किया ऐलान, मार्च में फिर होगी IPL vs PSL टक्कर

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner