Image Source: Getty
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बीसीबी अध्यक्ष तमीम इकबाल ने संकेत दिए हैं कि भारतीय टीम का आगामी बांग्लादेश दौरा एक बार फिर स्थगित या रीशेड्यूल हो सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो (ESPNcricinfo) की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे को लेकर फिलहाल दोनों बोर्ड्स के बीच बातचीत चल रही है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, भारत को पहले पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश जाना था, जिसे बाद में सितंबर 2026 के लिए रिशेड्यूल किया गया था। बीसीबी के अनुसार, ढाका और चट्टोग्राम में 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। पहला वनडे 3 सितंबर से प्रस्तावित था, लेकिन मुकाबले से महज दो हफ्ते पहले तक सीरीज के आयोजन पर संशय बना हुआ है।
ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमीम इकबाल ने 'द गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी' (एज ग्रुप टूर्नामेंट) की घोषणा की, जिसके सभी मैच 28 अगस्त से 9 सितंबर के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (मीरपुर) में खेले जाने हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब भारत का दौरा रद्द हो गया है, तो उन्होंने स्पष्ट किया:
दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव तब आया था जब मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर होने के बाद पिछली बीसीबी प्रशासनिक समिति ने भारत की सह-मेजबानी वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम भेजने पर ऐतराज जताया था। हालांकि, बीसीबी के नए अध्यक्ष तमीम इकबाल ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का दौरा कर रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI 2nd T20I: रांची में दूसरा टी20 मैच, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
PSL 2027 Schedule: 18 मार्च से शुरू होगा पीएसएल का 12वां सीजन, IPL से टकराएंगी तारीखें
SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI का ऐलान; कगिसो रबाडा बाहर
अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर चले गए दो कोच, रिकी पॉन्टिंग रह गए अकेले
वैभव सूर्यवंशी ने रांची में खेले इस मैच में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
नाना पाटेकर नेशनल लेवल के शूटर भी थे, 53 साल की उम्र में मेडल जीता।
अनाया बांगड़ ने आजमाया गोल्फ, क्रिकेट से अलग दिखा नया अंदाज
PBKS में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव: ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने इस्तीफ़ा दिया
विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड थे
PCB ने PSL 2027 की तारीखों का किया ऐलान, मार्च में फिर होगी IPL vs PSL टक्कर

