ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। इस मैच में जब दोनों देशों का राष्ट्रगान हो रहा था तो उस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम का एक खिलाड़ी टीम के बाकी खिलाड़ियों से दूर खड़ा था। ये देखकर बहुत लोग हैरान थे, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई बहुत कम लोगों को मालूम है। टीम से दूर खड़ा खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि कैमरोन ग्रीन हैं, जो कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अब टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
दरअसल, ब्रिसबेन में जारी पिंक बॉल टेस्ट मैच से एक दिन पहले खबर आई थी कि टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड और ऑलराउंडर कैमरोन ग्रीन कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले ट्रेविस हेड भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन वे उबर चुके हैं और टीम का हिस्सा हैं। वहीं, ग्रीन अभी तक कोरोना से उबरे नहीं, लेकिन वे टेस्ट मैच खेलने उतरे। यही वजह थी कि वे नेशनल एंथम के दौरान टीम के बाकी खिलाड़ियों से दूर दिखे। कैमरोन ग्रीन को पूरे मैच में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन उनको किसी भी प्रकार से गेंद पर फूंक मारने या फिर पसीना लगाने की अनुमति नहीं होगी। गेंद जब-जब उनके पास जाएगी तो गेंद को सैनेटाइज किया जा सकता है। मैच के दौरान वे किसी भी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाएंगे, क्योंकि ये एक ऐसा संक्रमण है, जो छूने से फैलता है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।
हालांकि, क्रिकेट में ऐसा पहला मौका नहीं है, जब कोई कोरोना संक्रमित खिलाड़ी मैच खेलने उतरा है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ताहलिया मैक्ग्रा कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई थीं और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का फाइनल खेला था। ऑस्ट्रेलिया को उस फाइनल में भारत के खिलाफ जीत मिली थी। ICC ने 2022 में ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि कोरोना के बावजूद खिलाड़ी टूर्नामेंट खेल सकते हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

