इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को भारत का वीजा मिल चुका है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) शोएब के वीजा को UAE में ही अप्रूव कराना चाह रहा था। लेकिन पाकिस्तानी मूल के होने के कारण ऑफ स्पिनर का पेपरवर्क कम्प्लीट होने में समय लग गया। 20 साल के शोएब फिर UAE से इंग्लैंड लौटे। अब वह इंग्लैंड की फ्लाइट से सीधे भारत आएंगे और इसी कंडीशन पर उनका वीजा भी अप्रूव हुआ है। वह शनिवार या रविवार तक इंग्लैंड टीम के साथ हैदराबाद में जुड़ जाएंगे।
इंग्लैंड की टीम 2 सप्ताह पहले से UAE के अबू धाबी में भारत दौरे के लिए तैयारी कर रही थी। शोएब भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं, इसलिए वह भी अबू धाबी में थे। उन्हें अपनी टीम के साथ 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंचना था। टीम के बाकी खिलाड़ी तो 21 को ही UAE से भारत पहुंच गए, लेकिन उन्हें पाकिस्तानी मूल का होने के कारण पेपरवर्क कम्प्लीट करने में समय लग गया।
शोएब फिर वापस इंग्लैंड लौटे और वहां से फिर वीजा के लिए अप्लाई किया। 24 जनवरी को उनका वीजा अप्रूव हुआ और वह 27 तक भारत पहुंचेंगे। आज यानी 25 जनवरी से पहला टेस्ट शुरू हो रहा है, इसलिए वह इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो सके।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने ऑफ स्पिनर के बिना टीम के साथ भारत नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने कहा, मुझे जब बैश के वीजा नहीं मिलने की खबर मिली तब मैंने कहा कहा कि हमें बशीर के बिना नहीं जाना चाहिए। लेकिन मैं जानता था कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा। एक लीडर के रूप में जब आपका कोई प्लेयर मुश्किल में हो तो आप भी इमोशनल हो जाते हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

