भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2025 को बीच में ही स्थगित कर दिया था। लेकिन इसे फिलहाल सिर्फ 1 हफ्ते के लिए ही स्थगित किया गया है। लीग के स्थगित होने के कुछ ही घंटों के अंदर बीसीसीआई को लीग शुरू करने का ऑफर मिल गया है।
यूएई ने पाकिस्तान सुपर लीग की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को झटका लगा है। पीसीबी ने 8 मई को घोषणा की थी कि पीएसएल दुबई में आयोजित किया जाएगा। लेकिन उसके एक दिन बाद ही पीएसएल को स्थगित करना पड़ा।
इंग्लैंड के मीडिया 'द क्रिकेटर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के देखते हुए आईपीएल 2025 को 1 हफ्ते के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से संपर्क किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को आईपीएल 2025 को इंग्लैंड में पूरा करने के लिए संभावित व्यवस्था करने की पेशकश की है.
पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले के समय तक आईपीएल 2025 के 57 मैच खेले जा चुके थे. वही पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 58वां मुकाबला खेला जा रहा था. जिसे बाद में बीसीसीआई को रद्द करना पड़ा.
आईपीएल 2025 के लीग स्टेज के अभी 12 मैच बचे हुए हैं. वही 4 मैच प्लेऑफ और फाइनल को मिलकर खेला जाना है. बता दें कि 25 मई को सीजन का फाइनल मुकाबला होना था, लेकिन फिलहाल तारीख में बदलाव की संभावना है.
Also Read: IPL 2025 Suspended: अब कब होगा आईपीएल का बचा हुआ सीजन
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

