फाइनल से पहले चेन्नई टीम को बड़ा झटका, अंबति रायडू ने किया संन्यास का ऐलान

Anshu pic By - सोमवार, मई 29, 2023
Last Updated on मई 29, 2023 12:18 अपराह्न
फाइनल से पहले चेन्नई टीम को बड़ा झटका, अंबति रायडू ने किया संन्यास का ऐलान

Ambati Rayudu IPL Retirement

आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले चेन्नई के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. सीएसके टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने आईपीएल से इस मुकाबले के बाद अपने संन्यास लेने का एलान कर दिया है.

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले अंबाती रायडू ने संन्यास का एलान कर दिया है.

अंबाती रायडू ने फाइनल मुकाबले के बाद अपने संन्यास लेने के फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी. अंबाती ने अपने ट्वीट में लिखा कि चेन्नई और गुजरात 2 अच्छी टीमें हैं. 204 मैच 14 सीजन, 11 प्लेऑफ, 8 फाइनल, 5 ट्रॉफी. उम्मीद है कि आज रात छठी ट्रॉफी. यह काफी लंब सफर रहा है. मैने फैसला लिया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा. मुझे वास्तव में इस बेहतरीन टूर्नामेंट में खेलने में काफी मजा आया. आप सभी का धन्यवाद. कोई यू-टर्न नहीं.

2018 से सीएसके का हिस्सा रहे रायुडू ने फ्रेंचाइजी के साथ दो खिताब जीते। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। रायुडू ने 2013 में टूर्नामेंट में पहली सफलता का स्वाद चखा जब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ खिताब जीता था। यह फ्रेंचाइजी का पहला खिताब भी था। इस बल्लेबाज ने सीजन के सभी मैच खेले। उन्होंने अगले साल CSK में जाने से पहले 2015 और 2017 में दो और खिताब जीते।

वह 2021 में भी विजेता चेन्नई टीम का हिस्सा थे। इस सीजन में 16 मैचों में रायुडू को 151.17 का स्ट्राइक रेट था। पिछला वर्ष रायुडू और सीएसके दोनों के लिए अच्छा नहीं था। सुपर किंग्स तालिका में 9वें स्थान पर रही। भारत के अनुभवी बल्लेबाज ने भी सीजन के बीच में ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, रायुडू बयान पीछे हट गए और वापसी की।

बता दें कि अंबाती रायडू ने साल 2010 में खेले गए आईपीएल सीजन से डेब्यू किया था. रायडू आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस टीम का भी एक अहम हिस्सा रहे हैं. साल 2018 के सीजन में अंबाती रायडू पहली बार चेन्नई टीम का हिस्सा बने थे. अब तक रायडू ने 203 आईपीएल मैचों में 28.29 के औसत से कुल 4329 रन बनाए हैं. बता दें कि अंबाती रायडू ने पिछले सीजन भी अचानक संन्यास का एलान किया था. लेकिन बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया था.

इस सीजन अब तक ऐसा रहा अंबाती रायडू का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में अंबाती रायडू को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में खिलाया. रायडू ने इस सीजन 11 पारियों में 15.44 के औसत से 139 रन ही बनाने में कामयाब हो सके हैं. रायडू का इस सीजन सर्वाधिक स्कोर 27 रन रहा है.

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner