Worst Performers in IPL 2023
आईपीएल एक ऐसा मंच है, जहां कई युवा खिलाड़ियों को अपने परफॉर्मेंस से दुनिया में अलग पहचान बनाने का मौका मिलता है। तो वहीं, कई खिलाड़ी इस मौके का पूरी तरह फायदा उठाते हुए नजर आते है। आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने अप्ने प्रदर्शन से शर्मसार किया। ये खिलाड़ी उन पलों को अपनी पूरी जिंदगी में भी कभी नहीं भूल पाएंगे। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार।
आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां कई युवा खिलाड़ियों को अपने परफॉर्मेंस से दुनिया में अलग पहचान बनाने का मौका मिलता है। तो वहीं कई खिलाड़ी इस मौके का पूरी तरह फायदा उठाते हुए नजर आते है।
IPL 2023 में इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया शर्मसार
1. अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)
पहले नंबर पर है अर्जुन तेंदुलकर का नाम, जो आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगें साबित हुए थे। उन्होंने इस मैच में 31 रन लुटाए थे। अर्जुन मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बने।
2. यश दयाल (Yash Dayal)
आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी दो ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर केकेआर को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उन्होंने यश दयाल के ओवर में कुल 30 रन बनाए थे। ऐसे में यश दयाल का ये इस सीजन का सबसे खराब रिकॉर्ड रहा।
3. पीयूष चावला (Piyush Chawla)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर है मुंबई इंडियंस के अनुभवी गेंदबाज पीयूष चावला , जो आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के ऐसे पहले गेंदबाज बने, जिनके खिलाफ बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा छक्के जड़े।
4. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)
बता दें कि आईपीएल के इतिहास में दिनेश कार्तिक सबसे ज्यादा बार डक आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 17वीं बार जीरो पर आउट हुए। उन्होंने इस मामले में रोहित शर्मा को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है।
5. हैरी ब्रूक(Harry Brook)
बता दें कि हैरी ब्रूक ने आईपीएल 2023 में सबसे पहला शतक जड़ा था। उन्हें SRH फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन वह फ्लॉप नजर आए। वह 11 मैचों में 200 रन भी नहीं बना सके।
ताज़ा हिंदी समाचार
IPL 2026 के फाइनल से पहले क्यों नहीं हुई क्लोजिंग सेरेमनी?
बैंगलोर बनाम गुजरात लाइव स्कोरकार्ड, RCB vs GT IPL फाइनल मैच
IPL 2026 फ़ाइनल: RCB बनाम GT हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट, खिलाड़ियों के आँकड़े
IPL Final: RCB vs GT आज के मैच के लिए ड्रीम11 भविष्यवाणी, टीम और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Pakistan vs Australia पहला ODI लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs AUS मैच
PAK vs AUS 1st ODI मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 30 मई 2026
ENG-W vs IND-W 2nd T20I, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट, 30 मई, 2026 कैसे देखें
IPL में BCCI के नए नियम: BCCI ने स्मार्ट सनग्लासेस पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Qualifier 2: GT vs RR आज के मैच के लिए ड्रीम11 भविष्यवाणी, टीम और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
SRH बनाम RR एलिमिनेटर मैच, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें, 27 मई 2026