Image Source: Twitter
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही भारत के लिए टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह आसान हो गई है। हालांकि, इस बार भारत के लिए बांग्लादेश का दौरा इतना आसान नहीं रहा। पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा फिर टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत को सिर्फ तीन विकेट से जीत मिली। अगर अश्विन ने बल्ले के साथ कमाल नहीं किया होता तो भारत बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार कोई टेस्ट मैच हार सकता था।
इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते दिखे। इनमे कप्तान राहुल और विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल है। विराट के लिए यह दौरा बेहद मुश्किल रहा। दो मैच की चार पारियों में वह सिर्फ 45 रन बना सके। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्होंने दूसरे टेस्ट में कई कैच टपकाए।
टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) का खराब फॉर्म जारी है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में वह 2019 के बाद से कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना आखिरी टेस्ट शतक लगाया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि कोहली इस दौरे पर अपने टेस्ट शतक का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। इसके बाद विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने उनके आउट होने के तरीके पर नाराजगी जताई है।
Also Read: Ben Stokes को खरीदने पर कैसा था MS Dhoni का रिएक्शन, CSK के CEO ने किया खुलासा
Image Source: Twitter
एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा "एक बल्लेबाज आउट होने के बाद काफी निराश होता है और विराट कोहली (Virat Kohli) स्वभाव से बहुत आक्रामक हैं। लेकिन जिस तरह से वह आउट हो रहे हैं वह स्वीकार्य नहीं है। बांग्लादेशी स्पिनरों के खिलाफ उसके कद के बल्लेबाज को संघर्ष करते देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे और अधिक दृढता के साथ बल्लेबाजी करनी थी।
राजकुमार शर्मा ने कहा "सर्कल के अंदर मिड-ऑन और मिड-ऑफ दोनों फील्डर के साथ, वह थोड़ा और अधिक स्वतंत्र रूप से खेल सकते थे। जब तक आप एक स्पिनर को परेशान नहीं करते, वह आपको खेलने नहीं देगा। आपको थोड़ा स्लॉग करने की जरूरत है। उन्हें बाहर की गेंद को स्वीप करने या दूसरे तरीके से रन बनाने की जरूरत है।"
Also Read: Sri Lanka tour of India 2023: Hardik Pandya will be the captain, Schedule
ताज़ा हिंदी समाचार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल
IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच

