IPL की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपने खेमे में शामिल किया। बेन स्टोक्स पर CSK ने 16.25 करोड़ रुपये की ऊंची बोली लगाई और उन्हें अपना साथ जोड़ा। ऐसे में आईपीएल के इतिहास में स्टोक्स तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। CSK के सीईओ (CEO) कासी विश्वनाथ ने ईएसपीएन क्रिकइंफओ से बातचीत करते हुए स्टोक्स को खरीदने के बाद खुशी जाहिर की और साथ ही ये बताया की इंग्लिश ऑलराउंडर को खरीदने पर एमएस धोनी का क्या रिएक्शन रहा था?
सीएसके (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बेन स्टोक्स(Ben Stokes) पर बोली लगाते हुए उन्हें खरीदा, तो CSK टीम के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni)का रिएक्शन देखने लायक रहा। धोनी स्टोक्स के आने पर बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा,
'Ben Stokes को पाकर हम बहुत उत्साहित हैं, साथ ही हम भाग्यशाली भी रहे क्योंकि वह आखिर में हमारे पास आ ही गए। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे और एमएस बहुत खुश थे कि हमें स्टोक्स मिल गए, कप्तानी का विकल्प है लेकिन एमएस को समय के साथ इस पर फैसला करना है।'
स्टोक्स और धोनी के अलावा काशी ने काइल जेमिसन पर बोली लगाने को लेकर भी बयान दिया। जेमिसन पर क करोड़ की बोली लगाने पर विश्वनाथ ने कहा,
Also Read: श्रीलंका सीरीज में हार्दिक पंड्या होंगे कप्तान, केएल राहुल हो सकते टीम से बाहर
Image Source: Chennai Super Kings Twitter
काइल जेमिसन घायल हो गए थे इसलिए शायद कई अन्य लोगों ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वह ठीक हो गया है और खेलने के लिए तैयार है. CSK की टीम बेहतर दिख रही है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रोसेस फॉलो करते हैं और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.
Who will be the next captain of CSK, बता दें CSK टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए आईपीएल 2023 सीजन आखिरी हो सकता है। ऐसे में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के टीम में शामिल होने के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि धोनी के बाद स्टोक्स CSK के अगले कप्तान बन सकते हैं। स्टोक्स का टी-20 करियर काफी शानदार रहा है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में बेन स्टोक्स CSK के कप्तान बनते है या नहीं?
ताज़ा हिंदी समाचार
Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार
इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया
भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे
IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत
नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?
6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

