Header Banner

CSK vs GT Final Playing 11: MS Dhoni या Hardik Pandya रचेंगे इतिहास, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन होगी खास

Anshu pic By - रविवार, मई 28, 2023
Last Updated on मई 28, 2023 02:11 अपराह्न
CSK vs GT Final Playing 11: MS Dhoni या Hardik Pandya रचेंगे इतिहास, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन होगी खास

CSK vs GT IPL 2023 Final Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच 28 मई, रविवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मैच होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियममें खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच सीजन का यह तीसरा मुकाबला होगा। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबलों में से, गुजरात ने 3 जीत हासिल की हैं। वहीं, सीएसके ने इस सीजन क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात को पटखनी दी है।

सीएसके 10वीं बार फाइनल में पहुंची हैं। वह चार बार आईपीएल खिताब भी जीत चुकी है। ओपनिंग जोड़ी गजब की फॉर्म में है। इस सीजन दोनों ने 1000 रन से ज्यादा की साझेदारी की है। गायकवाड़ और कॉनवे सीएसके लिए तेज शुरुआत करते हैं। वहीं, मध्यक्रम में मोईन अली, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। अंत में रवींद्र जडेजा और धोनी मैच फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं। गेंदबाजी में दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और पथिराना किसी भी बल्लेबाजी की विकेट उखाड़ने में सक्षम हैं।

CSK vs GT IPL 2023 Final

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच 28 मई रविवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल मैच होगा। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई पांचवीं बार तो गुजरात लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

बैलेंस हैं गुजरात की टीम में

बता करें गुजरात टाइटन्स की तो शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। पिछले चार मैचौं में वह तीन शतक लगा चुके हैं। इनके अलावा साईं सुदर्शन भी टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। बीच के ओवरों में डेविड मिलर और राहुल तेवतिया किसी भी गेंदबाज की लाइन-लेंथ बिगाड़ने में माहिर हैं। मोहम्मद शमी इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्हीं के पीछे राशिद खान और अब मोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। कुल मिलाकर गुजरात की टीम चेन्नई की अपेक्षा मजबूत है।

CSK vs GT Final की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा

इंपैक्ट प्लेयर- पथिराना

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), साईं सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, नूर अहमद

इंपैक्ट प्लेयर- यश दयाल

ताज़ा हिंदी समाचार

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर

Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम

पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव

FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने;

अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल,

वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता

ICC ने विल जैक्स के साथ

ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के

नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने

21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner