Deadly bowling by Pat Cummins, Shardul Thakur injured twice

Anshu pic By - Friday, Jun 09, 2023
Last Updated on Jun 10, 2023 02:16 PM
Deadly bowling by Pat Cummins, Shardul Thakur injured twice

Shardul Thakur injured off Pat Cummins ball

भारतीय टीम के बल्‍लेबाज शार्दुल ठाकुर डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस की गेंद पर दो बार घायल हुए। कमिंस की दूसरी गेंद ठाकुर को इतनी जोर से लगी कि उनके हाथ से बल्‍ला छूट गया।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को लंदन के द ओवल मैदान में डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने अपनी पारी 151/5 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्‍कॉट बोलैंड ने दिन के पहले ही ओवर में केएस भरत को क्‍लीन बोल्‍ड करके भारत की मुश्किलें बढ़ा दी।

केएस भरत की जगह शार्दुल ठाकुर क्रीज पर अजिंक्‍य रहाणे का साथ निभाने आए। ठाकुर क्रीज पर जमते कि इससे पहले ही वो दो बार ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस की गेंद पर घायल हो गए। यह घटना भारतीय पारी के 42वें ओवर की है। कमिंस की दूसरी और तीसरी लगातार दो गेंदें ठाकुर के बाएं हाथ पर जाकर लगी। ओवर की तीसरी गेंद ठाकुर को इतने जोर से लगी कि उनके हाथों से बल्‍ला छूट गया।

ठाकुर दर्द से कहराते हुए दिखे और फिर फिजियो ने उनका बीच मैदान में उपचार किया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने पैट कमिंस और अन्‍य ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला किया।

ठाकुर को मिला जीवनदान

शार्दुल ठाकुर को मैच के दौरान भाग्‍य का भी काफी सहारा मिला। पैट कमिंस पारी का 44वां ओवर डाल रहे थे। तब दूसरी गेंद कमिंस ने ऑफ स्‍टंप के बाहर डाली, जिस पर ठाकुर ने बल्‍ला अड़ा दिया। गेंद सीधे गली में मौजूद कैमरन ग्रीन के हाथों में गई, लेकिन उनके हाथों से गेंद फिसल गई। ग्रीन के पास थर्ड स्लिप में खड़े उस्‍मान ख्‍वाजा ने भी डाइव लगाकर कैच लपकने का प्रयास किया, लेकिन वो भी असफल रहे। इस तरह शार्दुल ठाकुर को जीवनदान मिला।

रहाणे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी

शार्दुल ठाकुर ने चोट से जूझते हुए जीवनदान मिलने का फायदा उठाया और अजिंक्‍य रहाणे के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। यह साझेदारी भारतीय टीम के दृष्टिकोण से बेहद महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि टीम पर फॉलोऑन का संकट मंडरा रहा है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 55 ओवर में 6 विकेट खोकर 234 रन बना लिए हैं। अजिंक्‍य रहाणे 71* और शार्दुल ठाकुर 30* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026

लॉज़ेन डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीम

India vs Sri Lanka

India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के

टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।

IND vs SL Test:

IND vs SL Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं

india vs pakistan hockey

india vs pakistan hockey world cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Watch Highlights: MP पप्पू

Watch Highlights: MP पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।

ENG vs PAK: 10

ENG vs PAK: 10 विकेट लेने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मैच की गेंद आपस में बांट ली।

देवदत्त पडिक्कल vs साई

देवदत्त पडिक्कल vs साई सुदर्शन: R Ashwin ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी पसंद चुनी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner