Marnus Labuschagne Caught Sleeping During Aus 2nd Innings WTC Final
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) लाइमलाइट में बने रहे। डगआउट में लाबुशेन सोते हुए नजर आए थे।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) लाइमलाइट में बने रहे। सोशल मीडिया पर मार्नस की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुई, जिसमें वह सोते हुए नजर आए।
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी के दौरान डेविड वॉर्नर जिस वक्त बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय डगआउट में बैठे मार्नस लाबुशेन सो रहे थे, जिसका वीडियो आईसीसी ने खुद शेयर किया।
हालांकि, मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर को आउट कर लाबुशेन की नींद तोड़ी और इस दौरान मार्नस के सोने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस बीच हाल ही में लाबुशेन ने बैटिंग से पहले सोने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Marnus Labuschagne ने डगआउट में सोने को लेकर तोड़ी चुप्पी
दरअसल, दुनिया के नंबर वन टेस्ट बैटर मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने दूसरी पारी में अपनी बैटिंग से पहले सोने पर हाल ही में बयान दिया है। मार्नस ने कहा कि वह सिर्फ अपनी आंखों को आराम दे रहे थे और खुद को बल्लेबाजी के लिए फ्रेश महसूस करने के लिए सोए थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि आप कभी भी पूरा खेल नहीं देख सकते है।
उन्होंने आगे कहा,
'मैं मैच के बीच में अपनी आंखों को आराम दे रहा था और आराम कर रहा था। मैं अपनी नसों को थोड़ा शांत करने की कोशिश कर रहा था, आप हर समय खेल नहीं देख सकते, लेकिन सिराज ने जैसे ही वॉर्नर को आउट कर हमें पहला झटका दिया मैं वहां उठा और बहुत जल्द जाग गया।''
मोहम्मद सिराज ने लाबुशेन को जमकर किया परेशान
दरअसल, ड्रेसिंग रूम में सो रहे मार्नस लाबुशेन की नींद मोहम्मद सिराज में खराब की। डेविड वॉर्नर के आउट होते ही लाबुशेन चौंककर उठे और बल्ला लेकर तुरंत मैदान पर दौड़े। इसके बाद मार्नस की पारी की दूसरी गेंद पर ही सिराज की लेंथ गेंद से उन्हें चोट लगी।
ये गेंद इतनी तेज थी कि मार्नस के हाथ से बल्ला ही छूट गया और इसकी अगली गेंद सिराज ने डिफेंड की। इसके बाद 10वें ओवर में फिर से सिराज ने लाबुशेन को चोट पहुंचाई। इस दौरान फिजियो ने मैदान पर आकर उनका चेकअप किया। उन्हें चोट चो नहीं लगी और वह खेल खत्म होने तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ताज़ा हिंदी समाचार
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है।
लॉज़ेन डायमंड लीग 2026 में नीरज चोपड़ा: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीम
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम की जानकारी, WTC स्टैंडिंग और अहम खबरें
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज़्यादा रन: स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ से आगे निकलने को तैयार
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान किया, रेनशॉ की वापसी।
IND vs SL Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं
india vs pakistan hockey world cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया
Watch Highlights: MP पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।
ENG vs PAK: 10 विकेट लेने के बाद ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने मैच की गेंद आपस में बांट ली।
देवदत्त पडिक्कल vs साई सुदर्शन: R Ashwin ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी पसंद चुनी

