Header Banner

दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए हुए निलंबित

Ravi pic By - रविवार, मई 12, 2024
Last Updated on मई 12, 2024 06:31 अपराह्न
दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, कप्तान ऋषभ पंत एक मैच के लिए हुए निलंबित

Rishabh Pant Suspended : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंक को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है। वह अगले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड ने स्लो ओवर रेट की वजह से उन्हें निलंबित कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है। वह अगले मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड ने स्लो ओवर रेट की वजह से उन्हें निलंबित किया है। राजस्थान के खिलाफ मैच में दिल्ली के स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह तीसरी बार है जब पंत पर स्लो ओवर रेट की वजह से कार्रवाई की गई है।

Captain Rishabh Pant has fined इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई और तीन अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अपनी पिछली गलती से उन्होंने सबक नहीं लिया और सात मई को राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर पुरानी गलती दोहराई, जिस पर अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली अपना 13वां मुकाबला आरसीबी के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

आईपीएल का बयान आईपीएल की तरफ से जारी किए बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एक मैच के लिए निलंबित भी कर दिया गया है। उनकी टीम ने राजस्थान के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच 56 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी थी। न्यूनतम ओवर- रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीज़न का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो उस रकम का जुर्माना लगाया गया।

दिल्ली की अपील खारिज इस बयान में आगे कहा गया है कि, आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद आठ के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की। इसके बाद अपील को समीक्षा के लिए बीसीसीआई के पास भेजा गया। मामले की सुनवाई की गई और यह पुष्टि की गई कि मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है ऐसे में साफ है कि दिल्ली की अपील खारिज हो गई है।

Also Read: Is MS Dhoni going to retire? A tweet by CSK raised questions

ताज़ा हिंदी समाचार

श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी

श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।

IND A बनाम AUS

IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।

शाई होप ने एक

शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

SA vs AUS 1st

SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत

IND vs WI 1st

IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें

सूर्यकुमार यादव मुंबई की

सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह

IND vs WI पहला

IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल

IND vs WI रांची

IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला

इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner