GT vs KKR Today match Pitch Report In Hindi: आईपीएल के 17वें सीजन (IPL 2024) का 63वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच 12 मई को शाम 07:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्तमान समय में कोलकाता नाइट राइडर्स 18 अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।
IPL 2024 के 63वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 13 मई को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर टीम ने पहले ही IPL 2024 के लिए प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है। केकेआर की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) की टीम आईपीएल 2024 के प्लऑफ की रेस में बनी हुई है। गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को अपने आखिरी दो बचे हुए मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है, अगर वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना चाहती है। ऐसे में इस अहम मुकाबले से पहले जानते है अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर बॉलर्स या बैटर्स किसको फायदा होगा?
Image Source: X
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खाला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपने आखिरी मैच में सीएसके के खिलाफ जीत हासिल की थी। वहीं, केकेआर की टीम मुंबई को रौंदकर सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
GT vs KKR Pitch Report in Hindi: अगर बात करें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की तो यहां पर बल्लेबाजों की चांदी होती है, जैसा कि पिछले मैच में दो शतकीय पारियां देखे को मिली थी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ने कुल 32 मैचों की मेजबानी की हैं, जिसमें 14 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, जबकि 18 बार बाद में बैटिंग करने वाली टीम को जीत हासिल हुई। इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 से 180 रनों के करीब रहा है।
Also Read: GT vs KKR Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
| GT | vs | KKR |
|---|---|---|
| 3 | Matches Played | 3 |
| 2 | Won | 1 |
| 204 | Highest Score | 207 |
| 204 | Lowest Score | 148 |
गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में कुल तीन बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से GT ने 2 मैच में जीत हासिल की है, जबकि KKR को सिर्फ एक ही जीत नसीब हुई है।
गुजरात टाइटंस (GT) संभावित प्लेइंग 11: 1. शुभमन गिल (सी), 2. साई सुदर्शन, 3. डेविड मिलर, 4. शाहरुख खान, 5. मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), 6. राहुल तेवतिया, 7. राशिद-खान, 8. उमेश यादव, 9. नूर अहमद, 10. मोहित शर्मा, 11. संदीप वारियर/कार्तिक त्यागी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) संभावित प्लेइंग 11: 1. फिलिप साल्ट(विकेटकीपर), 2.सुनील नरेन, 3.वेंकटेश अय्यर, 4.श्रेयस अय्यर(कप्तान), 5.नीतीश राणा, 6.आंद्रे रसेल, 7.रिंकू सिंह, 8. रमनदीप सिंह, 9. हर्षित राणा, 10. मिशेल स्टार्क, 11. वरुण चक्रवर्ती
Also Read: GT vs KKR Best Dream 11 Team, My11circle Winning Team, Vision11 and Howzat
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।
IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।
शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।
SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत
IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

