Digvesh Rathi Fined : Digvesh Rathi को मिली ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन किया

Ravi pic By - बुधवार, अप्रैल 02, 2025
Last Updated on अप्रैल 02, 2025 12:49 अपराह्न
Digvesh Rathi Fined : Digvesh Rathi को मिली ‘नोटबुक’ सेलिब्रेशन किया

Digvesh Rathi Fined: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान 'नोटबुक' सेलिब्रेशन करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। मैच के बाद बीसीसीआई ने दिग्वेश को कड़ी सजा दी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या का विकेट लेने के बाद दिग्वेश सिंह ने 'नोटबुक' सेलिब्रेशन स्टाइल में जश्न मनाया, लेकिन उन्हें आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 8 विकेट से हरा दिया।

Digvesh Rathi Punishment

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi Punishment) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट कर दिया. इस दौरान उन्होंने जैसे ही उनका विकेट लिया, उन्होंने 'नोटबुक' सेलिब्रेशन किया, जो उन्हें भारी पड़ गया. उन्होंने प्रियांश का विकेट लेने के बाद 'नोटबुक' स्टाइल में उन्हें डगआउट में जाने का इशारा किया.

इसी वजह से दिग्वेश राठी पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इस जुर्माने के अलावा लखनऊ के खिलाड़ी के खाते में 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया. मैच रेफरी ने दिग्वेश राठी को लेवल 1 का दोषी पाया। आईपीएल मीडिया एडवाइसरी में लिखा गया है कि आर्टिकल 2.5 के तहत दिग्वेश सिंह को लेवल 1 का दोषी पाया गया है। बता दें कि अगर किसी खिलाड़ी को अगर लेवल 1 का दोषी पाया जाता है तो उस केस में मैच रेफरी का फैसला ही मान्य और अंतिम होता है।

मैच में दिग्वेश राठी ने पंजाब के खिलाफ 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 4 ओवर के कोटे में 30 रन खर्च कर 4 सफलता हासिल की।

PBKS ने LSG को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के 13वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में प्रभसिमसन ने 69 रनों की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 52 और नेहल वढेरा ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली।

Also Read: Australia announce central contracts for 2025-26 season

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner