Header Banner

Dinesh Karthik Birthday: डिप्रेशन का शिकार हुए दिनेश कार्तिक को मिला इश्क का साथ, कैमबैक कर मचाया धमाल

Anshu pic By - गुरुवार, जून 01, 2023
Last Updated on जून 01, 2023 09:57 पूर्वाह्न
Dinesh Karthik Birthday: डिप्रेशन का शिकार हुए दिनेश कार्तिक को मिला इश्क का साथ, कैमबैक कर मचाया धमाल

Dinesh Karthik Birthday

एमएस धोनी के साथ विकेटकीपिंग करने वाले दिनेश कार्तिक का एक समय करियर पूरी तरह से खत्म होता दिखाई दे रहा था। साल 2012 में दिनेश कार्तिक का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया। ऐसे में वह अवसाद में चले गए।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आज 38 साल के हो गए। 1985 में जन्मे दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर काफी उतार चढ़ाव से गुजरा है। यहां तक की दिनेश कार्तिक कभी डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दोबार भारतीय क्रिकेट में वापसी की।

एमएस धोनी के साथ विकेटकीपिंग करने वाले दिनेश कार्तिक का एक समय करियर पूरी तरह से खत्म होता दिखाई दे रहा था। साल 2012 में दिनेश कार्तिक का उनकी पहली पत्नी से तलाक हो गया। कार्तिक ने कभी इस घटना को इतना तूल नहीं दिया, लेकिन अंदर से वह टूट गए। वह डिप्रेशन का शिकार हो गए। इसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ने लगा। वह टीम इंडिया से बाहर हो गए।

दोस्त ने बदली जिंदगी

दिनेश के अवसाद में आने के बाद उनके दोस्त और मेंटर अभिषेक नायर एक दिन उनके घर पहुंचे। दिनेश को बुरी हालत में देख, अभिषेक ने उन्हें अवसाद से निकालने की ठानी। उन्होंने कार्तिक को पकड़ा और सीधा जिम लेकर आ गए। कार्तिक ने मना किया, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। उसी जिम में भारतीय स्क्वैश की महिला चैंपियन दीपिका पल्लीकल भी आती थीं। जब उन्होंने दिनेश कार्तिक की स्थिति देखी तो ट्रेनर के साथ उन्होंने भी दिनेश कार्तिक की काउंसलिंग शुरू कर दी।

Also Read: That why there is no one like Virat Kolhi, AUS fast bowler said funny thing about the hard work of star batsman

निदास ट्रॉफी में भारत को जिताया

दोनों की काउंसलिंग से दिनेश कार्तिक में सुधार होने लगा। वह नेट्स पर अभ्यास करने लगे। साथ ही दीपिका से शादी कर ली। घरेलू क्रिकेट में दिनेश कार्तिक ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस फायदा उन्हें आईपीएल में मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपना कप्तान बनाया। साल 2020 में निदास ट्रॉफी के फाइनल में 8 गेंद में 29 रन बनाकर अपने आपको साबित किया।

Dinesh Karthik

कमेंट्री में अजमा रहे हैं हाथ

साल 2022 में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। 15वें सीजन में कार्तिक ने मैच जिताऊ पारी खेली। साल 2022 में ही ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे। आरसीबी के तरफ से कार्तिक ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल के 16वें में हिस्सा लिया। फिलहाल, वह कमेंट्री में हाथ अजमा रहे हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स की हुई एंट्री

ICC T20 Rankings: श्रेयस

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर 22वें स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन नंबर 1 पर बरकरार।

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग:

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग: अबरार अहमद नंबर 1 बने, वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसके।

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम,

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल

मनु भाकर मेडल से

मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner