Header Banner

इसलिए Virat Kolhi जैसा कोई नहीं स्टार बल्लेबाज की मेहनत को लेकर AUS के तेज गेंदबाज ने कही मजेदार बात

Anshu pic By - बुधवार, मई 31, 2023
Last Updated on मई 31, 2023 04:47 अपराह्न
इसलिए Virat Kolhi जैसा कोई नहीं स्टार बल्लेबाज की मेहनत को लेकर AUS के तेज गेंदबाज ने कही मजेदार बात

हेजलवुज ने विराट की तारीफ की

हेजलवुड ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा,"भारतीय सुपरस्टार का काम करने का तरीका उन्हें उतना बड़ा खिलाड़ी बनाता है जो वो वाकई हैं। वो पैक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत करते हैं, जिसकी वजह से वो एक शानदार बल्लेबाज और एक जबरदस्त फील्डर हैं।"

उन्होंने आगे कहा,"ट्रेनिंग के दौरान वो सबसे पहले मैदान में आते हैं और सबसे आखिरी में मैदान से निकलते हैं। वहीं, वो पूरी ऊर्जा के साथ ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा, वो दूसरे प्लेयर्स को भी मोटिवेट करते हैं।"

जॉश हेजलवुड ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहाभारतीय सुपरस्टार का काम करने का तरीका उन्हें उतना बड़ा खिलाड़ी बनाता है जो वो वाकई हैं। वो पैक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत करते हैं जिसकी वजह से वो एक शानदार बल्लेबाज और एक जबरदस्त फील्डर हैं।

Also Read: Shivam Dube on his match winning inning in IPL 2023 Final

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final) खेला जाएगा। यह मैच इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। डब्लूटीसी के लिए चयनित ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर्स इंग्लैंड पहुंचकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेजलवुड ने विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को लेकर एक शानदार बात कही है। बता दें कि आईपीएल में ये तीनों खिलाड़ी एक साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। हालांकि, चोट की वजह हेजलवुड ने आईपीएल में कुछ ही मुकाबले खेले। इस सीजन हेजलवुड ने आरसीबी के लिए सिर्फ 3 मुकाबले खेले।

मोहम्मद सिराज ने आईपीएल में की शानदार गेंदबाजी: हेडलवुड

हेजलवुड ने मोहम्मद सिराज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा,"इस आईपीएल सीजन मैं आरीसीबी के साथ काफी लेट जुड़ा, हालांकि इस आईपीएल सीजन में शुरुआत से ही वो काफी आक्रमक गेंदबाजी कर रहे थे। वो लगातार विकेट लेने के लिए गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने चेन्नास्वामी स्टेडिम में शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की। उन्हें इस स्टेडियम में 6 और 6.5 के बीच इकॉनमी से गेंदबाजी की।

डब्लूटीसी फाइनल खेलने के लिए हूं उत्साहित: हेजलवुड

चोट से उबर कर ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़े हेजलवुड ने इंग्लैंड में प्रैक्टिस के दौरान कहा कि वो डब्लूटीसी खेलने से पहले काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा,"फिलहाल मैं पूरी तरह फिट हूं। मुमकिन है कि हमारी टीम 3-4 सीजन और ट्रेनिंग करेगी।"

बता दें कि हेजलवुड ने भारत के खिलाफ 15 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने कहा कि मैंने टीम इंडिया के खिलाफ कई टेस्ट मैच खेले हैं। इसलिए आगामी डब्लूटटीसी मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है।

ताज़ा हिंदी समाचार

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हुए क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स की हुई एंट्री

ICC T20 Rankings: श्रेयस

ICC T20 Rankings: श्रेयस अय्यर 22वें स्थान पर पहुंचे, ईशान किशन नंबर 1 पर बरकरार।

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग:

ICC T20 बॉलिंग रैंकिंग: अबरार अहमद नंबर 1 बने, वरुण चक्रवर्ती 7वें स्थान पर खिसके।

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम,

भारत पहुंची वेस्टइंडीज टीम, जानें IND vs WI वनडे शेड्यूल और पूरा स्क्वॉड

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM

CSK स्पॉट-फिक्सिंग विवाद: AGM से पहले फ्रेंचाइजी ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग बुलाई

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच कब है?

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग

मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जीता पहला एशियन गेम्स सिल्वर मेडल

मनु भाकर मेडल से

मनु भाकर मेडल से चूकीं, एशियन गेम्स 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में 5वें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026: भारत

एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला स्कीट टीम ने जीता कांस्य पदक

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति

एशियन गेम्स 2026: प्राचीति नागपुरकर बनीं पहली भारतीय MMA रेफरी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner