England vs West Indies दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज में वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में कैरेबियन टीम को 6 विकेट से हरा दिया। इससे पहले खेले गए पहले मैच में West Indies को जीत मिली थी। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी West Indies की टीम 39.4 ओवर में 202 रन ही बना सकी। 203 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी England की टीम ने 103 गेंद शेष रहते इस मैच को जीत लिया।
West Indies की खराब शुरुआत रही।10वें ओवर तक West Indies ने 4 विकेट गवां कर केवल 41 रन ही बनाए थे। West Indies को पहला झटका 3.5 ओवर में लगा। ओपनर एलिक अथानाजे केवल 4 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं 20 रन पर West Indies का दूसरा विकेट गिरा। केसी कार्टी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वेस्टइंडीज के स्कोर में 3 रन की बढ़ोतरी होने के बाद ब्रैंडन किंग भी 17 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय West Indies का स्कोर 23 रन था।
England की ओर से सैम करन ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं लियम लिविंगस्टन ने 6 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए। इनके अलावा गस एटकिंसनऔर रेहान अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
203 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी England को ओपनर फिल साल्ट और विल जैक्स ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। England को पहला झटका 5.5 ओवर में 50 रन के स्कोर पर लगा। साल्ट 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे ओपनर ने जैक्स ने 72 गेंदों का सामना कर 73 रन बनाए। जैक क्राउली 9 गेंद में तीन रन ही बना सके। बेन डकेट भी सिर्फ तीन रन का योगदान दे सके। विल जैक्स और हैरी ब्रुक के बीच 42 गेंदों पर 31 रन की साझेदारी हुई। वहीं उसके बाद जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच 90 रन की पार्टनरिशप हुई। जोस बटलर ने 45 गेंदों पर नाबाद 58 रन और हैरी ब्रूक ने नाबाद 43 रन की पारी खेली।
ताज़ा हिंदी समाचार
IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया
17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप
Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक
वसीम अकरम का इंटरव्यू: रोल मॉडल, सबसे कठिन बल्लेबाज और भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता
ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

