Header Banner

ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड कप्तान Jos Buttler हुए चोटिल

Ravi pic By - मंगलवार, सितंबर 03, 2024
Last Updated on सितंबर 03, 2024 10:32 पूर्वाह्न
ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज से पहले  इंग्लैंड कप्तान Jos Buttler हुए  चोटिल

इंग्लैंड को इसी महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर चोटिल हो गए हैं। इस चोट के कारण वह टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। बटलर को पिंडली में चोट है।

टी20 ब्लास्ट में वह लंकशार के लिए खेल रहे थे। क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना ससेक्स से बुधवार को होना है। बटलर इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वह अपनी चोट से अभी तक उभरे नहीं हैं।

Jos Buttler का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल

इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड आ रही है और 11 सितंबर से सीरीज की शुरुआत हो रही है। बटलर की चोट की स्थिति को देखते हुए उनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल दिख रहा है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट इस बात को लेकर चिंतित नहीं है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि कप्तान टी20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे।

इंग्लैंड की बदली हुई टीम रविवार को यूटिलिया बाउल में इकट्ठी होगी और दो दिन के ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा लेगी। इस दौरान मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा। तभी बटलर पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की कप्तानी कौन करेगा?

इंग्लैंड के लिए परेशानी ये है कि उसका अभी तक कोई उप-कप्तान नहीं है। ऐसे में सवाल ये है कि अगर बटलर चोटिल होते हैं तो फिर टीम की कप्तानी कौन करेगा। इसमें सैम करन और फिल सॉल्ट के नाम सबसे आगे हैं। बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 में सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद कोई भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच नहीं खेला है। वह बुधवार को होने वाले क्वार्टर फाइनल से वापसी कर लय हासिल रने की कोशिश में थे।

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा की: पूरी जानकारी

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने क्रिकेट से लिया संन्यास

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर और हैलोवीन फेस्टिवल

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे दौर का खुलासा किया: तलाक के बाद 26 दिन रिहैब में बिताए

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने 143 गेंदों में 173 रन बनाए

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर में महिलाओं की एंट्री फ्री

दांव पर 7 साल की बादशाहत!

दांव पर 7 साल की बादशाहत! क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगी टीम इंडिया का मजबूत किला?

WCL 2026 सेमीफाइनल LIVE: भारत में

WCL 2026 सेमीफाइनल LIVE: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

टेनिस मैच फिक्सिंग: स्टीफन मिलीसेविच पर

टेनिस मैच फिक्सिंग: स्टीफन मिलीसेविच पर 24 साल का बैन, 2050 तक नहीं खेलेंगे

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner