Header Banner

IPL 2025 में केएल राहुल फिर होंगे LSG के कप्तान

Kaif pic By - रविवार, सितंबर 01, 2024
Last Updated on सितंबर 01, 2024 05:31 अपराह्न
IPL 2025 में केएल राहुल फिर होंगे LSG के कप्तान

Jonty Rhodes praises KL Rahul Captaincy: आईपीएल 2025 में सभी टीमें एक नए रूप में नजर आएंगी। इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि कई टीमों के कप्तान भी बदले जा सकते हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम भी शामिल है। इस बीच LSG के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने केएल राहुल की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने राहुल के बल्लेबाजी करने की अंदाज को भी सराहा।

केएल राहुल की कप्तानी के फेन हुए जोंटी रोड्स

LSG की टीम का 2022 में आईपीएल में डेब्यू हुआ था। राहुल तब से इस टीम की अगुवाई कर रहे हैं और इस दौरान लखनऊ दो बार प्लेफॉफ में पहुंचने में सफल रही है। रोड्स ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए नई फ्रेंचाइजी की कप्तानी करना आसान नहीं होता और टीम के रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। इससे राहुल के नेतृत्व के गुणों के बारे में पता चलता है। उनका नेतृत्व करने का तरीका और रणनीति कमाल की है।

इंडिया टुडे के शो के दौरान उन्होंने कहा, 'आईपीएल में किसी भी टीम की कप्तानी करते समय कई चुनौतियां सामने आती हैं, खासकर तब जब टूर्नामेंट में 10 टीमें हों।' इसके साथ उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे सफल कप्तानों के बीच की समानताएं बताईं और कहा कि LSG ने भले ही अभी तक ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन उपलब्धि तक पहुंचने की प्रक्रिया एक टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

LSG के लिए फाइनल में पहुंचना ट्रॉफी जीतने जैसा होगा

रोड्स ने कहा कि धोनी और रोहित शर्मा ने 5-5 ट्रॉफियां जीती हैं। कप्तान के तौर पर दोनों का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। ट्रॉफियां जीतने के लिए उन्होंने जो निरंतरता दिखाई है, एलएसजी के दृष्टिकोण से देखें तो फाइनल में पहुंचना हमारे लिए ट्रॉफी जीतने जैसा होगा। जब एक टीम ट्रॉफी जीतना सीख जाती है, तो वो लगातार जीतती है। इसलिए मुझे लगता है कि राहुल ने एक नई फ्रेंचाइजी के कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। जहां भारत के साथ-विदेशों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं।

गौरतलब हो कि हाल ही में एलएसजी फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने राहुल से अपने निवास पर मुलाकात की थी। इसके साथ उन्होंने इवेंट के दौरान उन्हें लखनऊ की टीम के परिवार का हिस्सा बताया था। इसके बाद से अटकलें लगाना शुरू हो गई थीं कि राहुल आगामी सीजन में भी लखनऊ की टीम का साथ नहीं छोड़ेंगे। हालांकि, वह कप्तानी करेंगे या नहीं इसकी पुष्टि अभी होना बाकी है।

Also Read: Most T20 sixes in a calendar year

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए

भारत ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों की घोषणा की: पूरी जानकारी

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज

Brad Wheal Retirement: स्कॉटलैंड के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने क्रिकेट से लिया संन्यास

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर

हॉररकॉन इंडिया 2026: सबसे बड़ा हॉरर और हैलोवीन फेस्टिवल

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला T20I: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे

युजवेंद्र चहल ने अपने सबसे बुरे दौर का खुलासा किया: तलाक के बाद 26 दिन रिहैब में बिताए

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने

Venu Mankad Trophy: आर्यवीर सहवाग ने 143 गेंदों में 173 रन बनाए

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज 2026: रायपुर में महिलाओं की एंट्री फ्री

दांव पर 7 साल की बादशाहत!

दांव पर 7 साल की बादशाहत! क्या वेस्टइंडीज तोड़ पाएगी टीम इंडिया का मजबूत किला?

WCL 2026 सेमीफाइनल LIVE: भारत में

WCL 2026 सेमीफाइनल LIVE: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

टेनिस मैच फिक्सिंग: स्टीफन मिलीसेविच पर

टेनिस मैच फिक्सिंग: स्टीफन मिलीसेविच पर 24 साल का बैन, 2050 तक नहीं खेलेंगे

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner