Glenn Phillips ruled out of IPL 2025 due to injury

Ravi pic By - शनिवार, अप्रैल 12, 2025
Last Updated on अप्रैल 12, 2025 01:31 अपराह्न
Glenn Phillips ruled out of IPL 2025 due to injury

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से है। यह मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा। इससे पहले टीम के लिए बुरी खबर है। गुजरात के शानदार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर है कि अब वे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। गुजरात ने अभी तक फिलिप्स की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया है।

ग्लेन फिलिप्स के आईपीएल 2025 से बाहर होने की असली वजह अभी पता नहीं चल पाई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलिप्स को पीठ में तकलीफ है। चोट के कारण वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन गुजरात टाइटन्स ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। अहम बात यह है कि फिलिप्स को इस सीजन में अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

Glenn Phillips IPL Career

ग्लेन फिलिप्स ने आईपीएल में अब तक सिर्फ 8 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने 2021 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीजन में सिर्फ 3 मैच खेले थे। इसके बाद उन्हें 2023 में फिर से खेलने का मौका मिला। फिलिप्स ने 2023 में 5 मैच खेले।

Gujarat Titans IPL 2025 Season

शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस इस समय पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है। उसने इस सीजन में अब तक पांच मैच खेले हैं और उनमें से चार में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के 8 अंक हैं। गुजरात को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था। लेकिन इसके बाद उसने मुंबई, आरसीबी, हैदराबाद और राजस्थान को हराया।

Also Read: Top 5 Best Bowling Figures By Captains in IPL

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner