गुजरात टाइटंस की टीम बुधवार यानी 17 अप्रैल 2024 को अपने होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी। आईपीएल 2024 का 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में से तीन मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल 2024 की अंक तालिका में गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मौजूदा सीजन में 6 मैचों में से केवल 2 मैचों में जीत मिली, जबकि 4 मैचों में हार झेलनी पड़ी। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था, जबकि राजस्थान को 3 विकेट से हराकर गुजरात की टीम भी अहमदाबाद पहुंची है।
आईपीएल 2024 के 32वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होनी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद रहती है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और शॉट मेकिंग काफी आसान होता है। आउटफील्ड तेज होने के चलते बॉल को बाउंड्री लाइन तक पहुंचने के लिए बल्लेबाजों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती। हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।
आईपीएल के इतिहास में अब तक अहमदाबाद में कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 14 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 16 मैच दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 173 रन है जबकि दूसरी पारी का 158 रन है। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी कर सकती है।
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 3 बार भिड़ंत हुई। पहले बैटिंग करते हुए दोनों टीमों को 1-1 जीत मिली। बाद में बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम को एक जीत मिली।
Also Read: Top 10 Records in SRH vs RCB (Hyderabad vs Bangalore)
ताज़ा हिंदी समाचार
Asian Games 2026: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, भारत चमका
PCB का बड़ा बदलाव: T20I कप्तान के तौर पर आगा सलमान की जगह लेंगे साहिबज़ादा फरहान।
AUS vs SA: चोट के कारण कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पहले टेस्ट से बाहर।
IND vs WI 3rd ODI: धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना, जानें पूरी डिटेल
भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत की कप्तानी करेंगे।
BCCI एक साथ चार टीमों का चयन करेगा; ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर एक बड़ा फ़ैसला
आर्यवीर सहवाग को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली U19 का कप्तान नियुक्त किया गया
विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार
VIDEO: पत्नी सोफी शाइन संग तिरुपति पहुंचे शिखर धवन, लिया आशीर्वाद
OMG! अली खान की बाउंसर टप्पा खाकर गई बाउंड्री पार, वीडियो वायरल

