आईपीएल 2024 के 31 वें मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था। इस रोमांचक मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ। राजस्थान ने आखिरी गेंद पर दो विकेट से मैच जीत लिया। इस सीजन अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान स्टेडियम में मौजूद रहते हैं।
मंगलवार को भी वो ईडन गार्डन्स में मौजूद थे। इस रोमांचक मैच में कई बार ऐसे पल जब शाहरुख खान टीम को उत्साह के साथ चीयर करते नजर आए। वहीं, जब स्टेडियम में उनकी फिल्मों के गाने बजने लगते थे तो वो भी झूम उठते थे।
सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां 'किंग खान' मैच का लुत्फ उठाते हुए स्टेडियम में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, जब केकेआर को आखिरी गेंद पर शिकस्त मिली तो उनके चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। वहीं, उनके आंखे नम थी।
हालांकि, मैच के बाद शाहरुख खान ने राजस्थान और कोलकाता के प्लेयर्स के साथ मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस मैच के बाद शाहरुख का क्रिकेट के प्रति प्रेम देखकर यूजर्स ने दिलचस्प कमेंट्स भी किए।
एक यूजर ने लिखा, शाहरुख खान निराश हैं क्योंकि उनकी केकेआर टीम हार गई,लेकिन वो सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। टीम के सभी मालिक शाहरुख खान जैसे होने चाहिए।
Also Read: GT vs DC Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
वहीं,एक अन्य यूजर ने लिखा कि शाहरुख के स्टेडियम में मौजूद होने से मैच का पूरा माहौल ही बदल जाता है।
Also Read: The Haryana Cricket Team
ताज़ा हिंदी समाचार
Asian Games 2026: एथलीटों ने नए रिकॉर्ड बनाए, भारत चमका
PCB का बड़ा बदलाव: T20I कप्तान के तौर पर आगा सलमान की जगह लेंगे साहिबज़ादा फरहान।
AUS vs SA: चोट के कारण कैमरन ग्रीन साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ पहले टेस्ट से बाहर।
IND vs WI 3rd ODI: धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर लगा जुर्माना, जानें पूरी डिटेल
भुवनेश्वर कुमार हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत की कप्तानी करेंगे।
BCCI एक साथ चार टीमों का चयन करेगा; ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर एक बड़ा फ़ैसला
आर्यवीर सहवाग को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली U19 का कप्तान नियुक्त किया गया
विराट कोहली के बाद नंबर-3 संभालेगा ये स्टार
VIDEO: पत्नी सोफी शाइन संग तिरुपति पहुंचे शिखर धवन, लिया आशीर्वाद
OMG! अली खान की बाउंसर टप्पा खाकर गई बाउंड्री पार, वीडियो वायरल

