Header Banner

GT vs RR Pitch Report: IPL Match 23 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

Akshay pic By - बुधवार, अप्रैल 09, 2025
Last Updated on अप्रैल 19, 2025 07:57 पूर्वाह्न
GT vs RR Pitch Report: IPL Match 23 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

GUJ vs RR, 23 Match Pitch Report: आईपीएल 2025 का तेईसवां मैच 9 अप्रैल को शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें गुजरात टाइटन्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।

GT vs RR Pitch Report: Pitch Report of Narendra Modi Stadium in IPL Match 23

गुजरात टाइटन्स (GT) आईपीएल 2025 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पिछले मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था और लगातार तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी होगी।

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने चार मैचों में दो जीत और इतनी ही हार दर्ज की है। वह तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी करीबी होने वाला है।

GT vs RR, Narendra Modi Stadium Pitch Report

stadium

GT vs RR Pitch Report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। जिससे बल्लेबाजों के लिए चौके-छक्के लगाना आसान हो जाता है। इस मैदान पर बड़े-बड़े स्कोर बनते हैं। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। मौजूदा आईपीएल सीजन में यहां दो मैच खेले गए हैं और दोनों ही मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं।

इस स्टेडियम में अब तक 37 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 17 मैच जीते हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 20 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यहां सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (243/5) के नाम है, जो उन्होंने इसी सीजन में गुजरात के खिलाफ बनाया था। सबसे कम स्कोर गुजरात टाइटन्स (89/10) के नाम दर्ज है। उन्होंने यह स्कोर 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी

Narendra Modi Stadium Records and Stats in IPL

कुल मैच: 38
पहले बल्लेबाजी करने पर जीत: 17
पहले गेंदबाजी करने पर जीत: 20
पहली पारी का औसत स्कोर: 172
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 160
सबसे अधिक कुल: 243/5
सबसे कम कुल: 89/10
सबसे ज़्यादा पीछा किया गया: 207/7
सबसे कम बचाव किया गया: 130/8

Also Read: GT vs RR आज के मैच के लिए ड्रीम11 टीम, भविष्यवाणी और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

GT vs RR IPL head-to-head

आईपीएल में जीटी और आरआर के बीच 6 मैच हुए हैं। इन 6 मैचों में से जीटी ने 5 जीते हैं जबकि आरआर 1 बार विजयी हुआ है।

  • खेले गए मैच- 6
  • गुजरात टाइटन्स जीते- 5
  • राजस्थान रॉयल्स जीते- 1
  • कोई परिणाम नहीं- 0
  • ड्रा- 0

GT vs RR match playing 11

गुजरात टाइटंस (GT) संभावित प्लेइंग 11: 1. साई सुदर्शन, 2. शुबमन गिल (सी), 3. जोस बटलर (विकेटकीपर), 4. वाशिंगटन सुंदर, 5. शेरफेन रदरफोर्ड, 6. शाहरुख खान, 7. राहुल तेवतिया, 8. राशिद-खान, 9. रविश्रीनिवासन साई किशोर, 10. मोहम्मद सिराज, 11. प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स (RR) संभावित प्लेइंग 11: 1. यशस्वी जयसवाल, 2. संजू सैमसन (विकेटकीपर) (सी), 3. रियान पराग, 4. नितीश राणा, 5. शिमरोन हेटमायर, 6. ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), 7. वानिंदु हसरंगा, 8. युद्धवीर सिंह चरक, 9. जोफ्रा आर्चर, 10. महेश थीक्षाना, 11. संदीप शर्मा

GT vs RR Dream11 Team

  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोस बटलर
  • बल्लेबाज: यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुबमन गिल
  • ऑलराउंडर: रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर
  • गेंदबाज: आर साई किशोर, जोफ्रा आर्चर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
  • कप्तान: यशस्वी जयसवाल
  • उप-कप्तान: जोस बटलर

Also Read: GT vs DC Pitch Report: IPL Match 35 में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट कैसी होगी?

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

IND vs NZ 5th T20I: क्या

IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़

रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी

रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला

रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को हराया, PM शहबाज शरीफ हुए ट्रोल

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजी कौशल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं

मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर

मोहाली में बिहार के क्रिकेटर पर तलवार से हमला

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner