Happy Birthday Virat Kohli: युवराज, रैना से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने दी कोहली को शुभकामनाएं

Kaif pic By - मंगलवार, नवंबर 05, 2024
Last Updated on नवंबर 05, 2024 04:36 अपराह्न
Happy Birthday Virat Kohli: युवराज, रैना से लेकर आकाश चोपड़ा तक ने दी कोहली को शुभकामनाएं

Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) 5 नवंबर, 2024 को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरी दुनिया उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रही है। विराट ने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह पिछले 16 सालों से लगातार रन बना रहे हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की पारी खेल उन्होंने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था। विराट टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, वह अब टेस्ट और वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

दिग्गज खिलाड़ी, बीसीसीआई, आईपीएल फ्रेंचाइजियां और फैंस खास अंदाज में किंग कोहली को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सुरेश रैना ने लिखा, “एक आईकॉनिक क्रिकेटर और एक प्रेरणादायक व्यक्ति, विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपका आने वाला साल खुशियों और सफलता से भरा हो”। युवराज सिंह ने लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं किंग कोहली हमारी असफलताओं से सबसे बेहतरीन वापसी सामने आती है और दुनिया आपकी मजबूत वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है, आपने पहले भी ऐसा किया है और मुझे यकीन है कि आप इसे फिर से करेंगे, गॉड ब्लेस यू! ढेर सारा प्यार”

Virat's performance in international career: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (100 शतक) के बाद विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज है। विराट कोहली (Virat Kohli) अब तक अपने करियर में 80 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने टेस्ट में 29, वनडे में 50 और टी20 में एक शतक लगाए हैं।

विराट ने 118 टेस्ट की 201 पारियों में 47.83 की औसत से 9040 रन बनाए हैं। 295 वनडे मैचों में 58.18 के औसत से 13906 रन और 125 टी20 मैचों में 48.7 के औसत से 4188 रन बनाए हैं। वहीं, आईपीएल में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 252 मैचों में 38.67 की औसत से 8004 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल है।

Also Read: Happy Birthday: Virat Kohli's Top 10 records that make him the King of Cricket

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner