Update Women ODI Rankings: स्‍मृति मंधाना टॉप-5 में पहुंचीं

Kaif pic By - मंगलवार, नवंबर 05, 2024
Last Updated on नवंबर 05, 2024 04:06 अपराह्न
Update Women ODI Rankings: स्‍मृति मंधाना टॉप-5 में पहुंचीं

Smriti Mandhana reaches top-5: आईसीसी ने मंगलवार को महिलाओं की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारतीय महिला टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर 9वें स्‍थान पर पहुंच गई हैं। साथ ही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर रहीं। हाल ही में न्‍यूजीलैंड महिला टीम ने भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी।

सीरीज के पहले वनडे में हरमनप्रीत कौन ने नाबाद 54 रन और दूसरे मुकाबले में 24 रन बनाए थे। इसके बाद वह तीन पायदान नीचे खिसक गई थीं। हालांकि, आखिरी वनडे में उन्‍होंने 63 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। इस पारी की बदौलत वह वापस टॉप-10 में आ गई हैं।

स्‍मृति मंधाना ने तीसरे वनडे में शतक लगाया था। उन्‍होंने 122 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली थी। मंधाना विमंस वनडे रैंकिंग में टॉप-5 में आ गई हैं। 728 अंकों के साथ वह चौथे स्‍थान पर हैं। इंग्लैंड की नताली साइवर-ब्रंट 760 रेटिंग अंक के साथ टॉप पर, साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट 756 अंकों के साथ दूसरी और श्रीलंका की चमारी अथापथु 733 रेटिंग अंक के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

भारत की विकेटकीपर बल्‍लेबाज यास्तिका भाटिया 48वें से 45वें स्थान पर पहुंच गईं। विमंस वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा दूसरे पायदान पर हैं। उनकी रेटिंग 703 है। इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन 770 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर हैं। भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 4 स्‍थानों की छलांग लगाई है और वह 32वें स्‍थान पर पहुंच गई हैं। जबकि साइमा ठाकोर 77वें स्थान पर और प्रिया मिश्रा 83वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Update Women's ODI Rankings

स्थिति टीम खिलाड़ी रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1 इंग्लैंड नेट साइवर-ब्रंट 760 807 बनाम श्रीलंका, लीसेस्टर 2023
2 दक्षिण अफ्रीका लौरा वोल्वार्ड्ट 756 756 बनाम भारत बैंगलोर में 2024
3 श्रीलंका चमारी अथापथु 733 773 बनाम दक्षिण अफ्रीका पोटचेफस्ट्रूम में 2024
4 भारत स्मृति मंधाना 728 799 बनाम इंग्लैंड मुंबई में 2019
5 ऑस्ट्रेलिया बेथ मूनी 704 776 बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल 2023
6 ऑस्ट्रेलिया एलिस पेरी 689 776 बनाम भारत, वडोदरा 2018
7 दक्षिण अफ्रीका मैरिज़ेन कप्प 682 698 बनाम भारत, बैंगलोर 2024
8 ऑस्ट्रेलिया एलिसा हीली 663 785 बनाम इंग्लैंड, क्राइस्टचर्च 2022
9 न्यूजीलैंड सोफी डिवाइन 654 681 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 2019
10 भारत हरमनप्रीत कौर 654 731 बनाम इंग्लैंड, कैंटरबरी 2022

Also Read: IPL 2025 Mega Auction Date को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner