Header Banner

Footballer Died During Match By Lightning In Peru

Ravi pic By - मंगलवार, नवंबर 05, 2024
Last Updated on नवंबर 29, 2024 11:53 अपराह्न
Footballer Died During Match By Lightning In Peru

फुटबॉल मैच के दौरान आसमान से गिरी बिजली खिलाड़ी की जान की दुश्मन बन गई. भारी बारिश के कारण रेफरी ने मैच रोकने का फैसला किया. खिलाड़ी मैदान से बाहर जा ही रहे थे कि भारी बारिश के बीच आसमान से गिरी बिजली ने सबसे होश उड़ा दिए. कई खिलाड़ी बिजली चपेट में आए. रिपोर्ट के मुताबिक, एक खिलाड़ी की मृत्यु हो गई. तो आइए जानते हैं कि यह दर्दनाक घटना कब और कहां हुई.

यह हादसा पेरू में पेश आया. जहां एक फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरी बिजली ने खिलाड़ी की जान ले ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 03 नवंबर को हुई जब पेरू के शहर हुआनकायो में जुवेंटुड बेलाविस्टा और फमिलिया चोका क्लब के बीच फुटबॉल मैच खेला जा रहा था. मुकाबला देखने के लिए कुछ दर्शक भी मौजूद थे. दर्दनाक हादसा होता देख वहां मौजूद दर्शक भी चौंक जाते हैं.

मैच के बीच हुई भारी बारी को मद्दे नजर रखते हुए रेफरी ने खेल रोकना का फैसला किया. खेल रुकने के बाद सभी खिलाड़ी मैदान के बाहर जा ही रहे होते हैं, वैसे ही आसमान से तेज बिजली गिरती है और उसकी चपेट में कई खिलाड़ी आते हैं. इस हादसे में 39 साल के खिलाड़ी जोस ह्यूगो डे ला क्रूज मेसा की मृत्यु हो गई. बाकी खिलाड़ियों को अस्पताल ले जाया गया, जो बुरी तरह से जल गए थे. यह हादसा वाकई चौंका देने वाला है

बता दें कि जुवेंटुड बेलाविस्टा और फमिलिया चोका क्लब के बीच मुकाबला आधा भी नहीं हो पाया था, जब हादसा हुआ. मुकाबले में 22 मिनट 57 का खेल हो पाया था कि तेज बारिश ने दस्तक दे दी. इस दौरान जुवेंटुड बेलाविस्टा ने 2 गोल कर लिए थे, जबकि फमिलिया चोका क्लब की तरफ से कोई भी गोल नहीं दागा गया था.

Also Read: Will Shakib Al Hasan be banned? Bowling action

ताज़ा हिंदी समाचार

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज

Jemimah Rodrigues Injury Update: जेमिमा रोड्रिग्ज हुईं फिट, तीन महीने बाद मैदान पर वापसी के लिए तैयार

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1

इंटर-ज़ोनल वॉलीबॉल फ़ाइनल की झलकियाँ: WZ-1 ने कॉर्पोरेट ऑफ़िस को हराया

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा

भारतीय पुरुषों ने श्रीलंका पर दबदबा बनाते हुए ग्रुप चरण को बिना कोई मैच हारे पूरा किया; सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेंगे

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 4th T20I हाइलाइट्स: ग्लेन फिलिप्स के शतक की बदौलत ऑकलैंड में कीवी की जीत

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड FC बनाम बेंगलुरु FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 का मैच लाइव कहाँ देखें?

6, 6, 6, 6, 6, विकेट!

6, 6, 6, 6, 6, विकेट! नितीश रेड्डी ने ग्लेन फिलिप्स से लिया बदला

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स:

IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव

NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त

न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner