Will Shakib Al Hasan be banned? Bowling action

Ravi pic By - Tuesday, Nov 05, 2024
Last Updated on Nov 05, 2024 01:10 PM
Will Shakib Al Hasan be banned? Bowling action

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस समय मुसीबत में फंस गए हैं। वह इस समय इंग्लैंड में खेल रहे हैं जहां उनकी शिकायत की गई है। शाकिब इंग्लैंड में सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं और अंपायरों ने उनके गेंदबाजी एक्शन की शिकायत की है। अंपायरों ने उनके एक्शन को संदिग्ध पाया है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा शाकिब को गेंदबाजी एक्शन का विश्लेषण करने को कहा गया है। शाकिब ने सितंबर में सरे के लिए खेलते हुए सोमरसेट के खिलाफ कुल नौ विकेट लिए थे। हालांकि, अब पता चला है कि मैदानी अंपायर स्टीव ओ शॉगनेसी और डेविड मिलिंस ने उनके गेंदबाजी एक्शन को संदिग्ध पाया है और इसकी शिकायत की है।

शाकिब अल हसन 13 साल बाद काउंटी क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। उन्होंने इससे पहले साल 2010-11 में वॉर्सेस्टशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेला था। इस बार उन्होंने सरे के लिए खेलने का फैसला किया क्योंकि सरे के आठ खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड की नेशनल टीम के साथ हैं। वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो शाकिब पर बैन नहीं लगेगा, लेकिन अगले कुछ सप्ताह में वह टेस्ट से गुजरेंगे। ये शाकिब के लिए हैरानी वाली बात है क्योंकि 17 साल के करियर में अभी तक उनका गेंदबाजी एक्शन कभी भी शक के दायरे में नहीं आया है।

वेबसाइट ने बीसीबी के अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है, शाकिब के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का मामला इंटरनेशनल क्रिकेट से संबंध नहीं रखता है और न ही इसका संबंध दूसरे देशों के घरेलू क्रिकेट से है। ये मामला ईसीबी का है, इसका आईसीसी या दूसरे बोर्डों से लेना-देना नहीं है।

शाकिब अपने घर बांग्लादेश लौट नहीं पा रहे हैं शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद बांग्लादेश में शुरू हुए गृहयुद्ध ने शाकिब को परेशानी में डाल दिया है। पूरे देश में शेख हसीना की पार्टी को लेकर गुस्सा है और शाकिब इस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। इसी कारण वह अपने घर जाने से डर रहे हैं। उन्होंने नई सरकार से सुरक्षा की मांग की थी जिस पर उन्हें सही जवाब नहीं मिला। इसी कारण उन्हें अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फेयरवेल टेस्ट मैच खेलने से रोक दिया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया है। ये सीरीज भी बांग्लादेश में होनी है।

Also Read: India tour of South Africa : IND vs SA T20I, schedule, Live Streaming

ताज़ा हिंदी समाचार

हॉकी का ज़बरदस्त मुक़ाबला:

हॉकी का ज़बरदस्त मुक़ाबला: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फ़ैन्स में भारी उत्साह।

हॉकी विश्व कप में

हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से करारी हार दी

अंपायर के मुँह पर

अंपायर के मुँह पर लगी गेंद, उन्हें ICU में भर्ती कराना पड़ा - वायरल वीडियो

AUS vs BAN 2nd

AUS vs BAN 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान; मैट रेनशॉ की वापसी

क्या बाबर आज़म चोटिल

क्या बाबर आज़म चोटिल हैं? अगर पहला टेस्ट नहीं खेल पाते हैं, तो उनकी जगह कौन लेगा?

भारत बनाम श्रीलंका पहला

भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, चौथा दिन लाइव स्कोरकार्ड, SL vs IND मैच

एशिया कप और एशियाई

एशिया कप और एशियाई खेलों के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा कर दी गई है

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्ज की पहली तस्वीरें सामने आईं

सोनल दीनुशा कौन है?

सोनल दीनुशा कौन है? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक बनाया

SL vs IND 1st

SL vs IND 1st Test Day 3 Highlights: भारत 178 रन से आगे; SL की पूरी टीम 284 रन पर आउट

Online games
Online games
Footer Sticky Banner